मीठी यादें छोड़ता हुआ दो दिवसीय समागम समाप्त : नौजवान पीढ़ी को कलात्मक रुचियों से जोडऩे एक अच्छे कल का संकेत: विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मण

by

मुकेरियां : नौजवान पीढ़ी को कलात्मक रुचियों से जोडऩा के एक अच्छे कल का संकेत है। यह विचार विधायक दसूहा कर्मवीर सिंह घुम्मण ने न्यू दशमेश गल्र्ज कालेज चक्क अल्ला बख्ख मुकेरियां में युवक सेवाएं विभाग पंजाब की ओर से करवाए गए दो दिवसीय समागम के दूसरे व अंतिम दिन बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करते हुए रखे। खेल व युवक सेवाएं मंत्री पंजाब गुरमीत सिंह मीत हेयर व जिला होशियारपुर के डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की हिदायत के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद जी की जीवनी को समर्पित करवाए गए इस युवक दिवस समागम के दौरान उन्होंने कहा कि नौजवान पीढ़ी को रचनात्मक कार्यों में लगाकर उनका भविष्य संवारा जा सकता है। उन्होंने जिले के अलग-अलग स्कूलों, कालेजों के यूथ क्लबों को इस कार्यक्रम में शिरकत करने वाले भागीदारों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इसके असली हकदार युवक सेवाएं विभाग होशियारपुर के सहायक डायरेक्टर प्रीत कोहली हैं, जिनकी ओर से यह शानदार प्रोग्राम आयोजित किया गया है। प्रोग्राम के दौरान प्रीत कोहली ने बताया कि विभाग की ओर से नौजवानों की बेहतरी के लिए अलग-अलग प्रोग्राम करवाए जाते हैं व यूथ लीडरशिप व इंटर स्टेट टूर करवाए जाते हैं। इस मौके पर विशेष मेहमान विधान सभा इंचार्ज मुकेरियां जी.एस मुल्तानी ने अपने संक्षिप्त भाषण में विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आज के समागम के सर्वहितकारी विद्या मंदिर के डायरेक्टर देस राज शर्मा की ओर से स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर विशेष लेक्चर दिया गया। इसके बाद भागीदारों के पोस्टर मेकिंग मुकाबले, स्लोगन लेख मुकाबले, कोलाज मुकाबले व भाषण मुकाबले करवाए गए। स्लोगन लेखन मुकाबलों में जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा की छात्राओं ने पहला स्थान, दशमेश गल्र्ज कालेज की छात्राओं ने दूसरा स्थान व एम.आर.पी.डी. गर्वमेंट कालेज तलवाड़ा की छात्राओं ने तीसरा स्थान हासिल किया। पोस्टर बनाने के मुकाबले में दशमेश गल्र्ज कालेज की छात्राओं ने पहला, जी.जी.डी.एस.डी कालेज हरियाना की छात्राओं ने दूसरा व एस.पी.एन. कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस तरह के कोलाज बनाने के मुकाबले में सरकारी कालेज होशियारपुर ने पहला स्थान, गल्र्ज कालेज ने दूसरा व जी.टी.बी खालसा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। डैक्लामेशन मुकाबलों में जी.टी.बी कालेज दसूहा ने पहला स्थान, एम.आर.पी.डी कालेज तलवाड़ा ने दूसरा, दशमेल गल्र्ज कालेज ने तीसरा स्थान व सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल ने कंसलेशन पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में दशमेश गल्र्ज कालेज की छात्राओं की ओर से शानदार गिद्दे की प्रस्तुती की गई, जिसको समूह भागीदारों की ओर से बहुत सराहा गया। इस मौके पर दशमेश गल्र्ज कालेज की प्रिंसिपल डा. करमजीत कौर बराड़ ने आए हुए मेहमानों का आभार प्रकट किया। इसी तरह एजुकेशन विभाग से डा. अंजली मोंगा, प्रो. अनु लता, प्रो. रेनू गुप्ता, प्रो. शिखा शर्मा, सतवंत कौर के साथ बलजीत सिंह, नरिंदर कौर, इंदरदीप कौर, प्रो. नरिंदर कौर, रजिंदर सिंह, नीतिका देवी, यशपाल सिंह, प्रो. विजय कुमार, दविंदर सिंह, प्रो. सुरेश कुमार, प्रो. मनिंदर कौर व छात्राएं उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर जिला प्रशासन का कदम: बाढ़ पीड़ितों के लिए डिजिटल दान व्यवस्था, उद्योगपतियों से सहयोग का आग्रह

बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन-रेडक्रॉस-एनजीओ का संयुक्त प्रयास, दान प्रक्रिया हुई आसान – डीसी आशिका जैन ने जिला वासियों को किया आह्वान, राहत सामग्री व आर्थिक सहयोग के लिए आगे आएं होशियारपुर, 2 सितंबर:...
article-image
Uncategorized , पंजाब

2 महिलाएं ग्रिफ्तार : घर में छुपा रखी थी हथियार और नशे की खेप

अमृतसर :  पुलिस ने अवैध हथियार और नशे की खेप पकड़ी है। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं का पाकिस्तान कनेक्शन मिला है। अमृतसर ग्रामीण...
article-image
पंजाब

शिवरात्रि पर मंदिर पहुंचे पत्नी के साथ सीएम भगवंत मान : प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

चंडीगढ़  :  देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिव मंदिर में माथा टेका। मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ भोलेनाथ के दर्शन करने...
article-image
पंजाब

प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन असंवैधानिक : प्रोफैसर चंदूमाजरा

पटियाला : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद प्रोफैसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा प्रशासनिक सुधारों के नाम पर प्रशासनिक एडवाइजरी कमेटी का गठन किया जा...
Translate »
error: Content is protected !!