मीशो पर बिक रही रही थी लॉरेंस बिश्नोई की तस्वीर वाली टीशर्ट, भड़के लोग, प्रोडक्ट हटाया

by

बेंगलुरु स्थित प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनियां ‘फ्लिपकार्ट’ और ‘मीशो’ इन दिनों गंभीर आलोचनाओं का सामना कर रही हैं, क्योंकि उन्होंने गैंगस्टर ‘लॉरेंस बिश्नोई’ की तस्वीरों वाली टी-शर्ट्स की बिक्री शुरू कर दी थी।इन टी-शर्ट्स में बिश्नोई की तस्वीर के साथ ‘गैंगस्टर’ शब्द भी लिखा गया था, जिससे यह मुद्दा और भी विवादास्पद बन गया है।

लोगो का भड़का गुस्सा :   टी-शर्ट की कीमत 168 रुपये से भी कम रखी गई थी, जबकि बच्चों के लिए साइज की टी-शर्ट्स की कीमत 211 रुपये थी। सोशल मीडिया पर इस बिक्री को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं आईं हैं, और कई उपयोगकर्ताओं ने इन उत्पादों को “गैंगस्टर का महिमामंडन” करार दिया। खासकर बच्चों और युवाओं के लिए बनाए गए इन उत्पादों को लेकर लोग और भी नाराज हैं, क्योंकि इससे युवा पीढ़ी में हिंसा और अपराध को बढ़ावा देने का खतरा पैदा होता है।

मीशो ने सुधारी गलती :   समाज में इस घटना का विरोध तेज होने के बाद, ‘मीशो’ ने अपनी वेबसाइट से ये टी-शर्ट्स हटा लीं है । आज सुबह तक,मीशो की वेबसाइट पर “लॉरेंस बिश्नोई” सर्च करने पर इन टी-शर्ट्स को देखा जा सकता था, लेकिन अब यह उत्पाद खुदरा बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

अलीशान जाफरी ने उठाया मुद्दा :  फिल्म निर्माता अलीशान जाफरी ने इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर उठाया और इसे “भारत के ऑनलाइन कट्टरपंथ” का एक गंभीर उदाहरण बताया। जाफरी के मुताबिक, यह घटनाक्रम एक खतरनाक संदेश भेजता है, जिससे न केवल समाज में अपराध को बढ़ावा मिलता है, बल्कि युवाओं के बीच गलत आदर्श भी स्थापित होते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द स्काई की : 15 से 28 अक्टूबर तक होगी चंबा पांगी में शूटिंग खूबसूरत वादियों के फिल्माऐं जाएंगे फिल्म में दृश्य

चम्बा, 6 अक्टूबर :कुछ तो खास है चंबा की हसीन वादियों में,हॉलीवुड फिल्म निर्माता काफी अरसे के बाद उपरांत आ रहे हैं फिल्म शूटिंग के लिए। हॉलीवुड फिल्म आइस रोड 2 रोड ऑफ द...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सेंट्रो में रेडीमेड खाना भेजने के विरुद्ध सीडीपीओ को मांगपत्र दिया

गढ़शंकर – पंजाब आंगनवाड़ी मुलाजिम यूनियन की गढ़शंकर ब्लाक अध्यक्ष किरण अग्निहोत्री व शीतल कौर की अगुवाई में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधि मंडल सीडीपीओ परमजीत कौर से मिलकर डायरेक्टर समाजिक सुरक्षा महिला और बालविकास...
article-image
पंजाब

गावों के सर्वपक्षीय विकास हेतु फंडों की कमी नहीं आने दी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी बलाचौर ब्लॉक के अलग-अलग गांवों को विकास कार्यों की शुरुआत की और ग्रांटों के चेक सौंपे

नवांशहर  : मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के गांवों के सर्वपक्षीय विकास हेतु पूरी तरह से वचनबद्ध है और विकास कार्यों के लिए फंडों की कोई कमी नहीं आने...
article-image
पंजाब

करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी वकील के खिलाफ केस दर्ज

मोहाली, 6 सितंबर :  जमीन का सौदा कर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में स्टेट क्राइम पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान दौलत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!