मुकेश अग्निहोत्री ने जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया : बीत एरिया इरिगेशन स्कीम 2 के लिए 75 करोड़ की डीपीआर तैयार

by

ऊना : 74वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज के ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। फिर पुलिस, होमगार्ड और एनएनसी की टुकड़ियों से मार्च पास्ट की सलामी ली और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को आज शहीद स्मारक ऊना में पुष्पांजलि समर्पित की। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा हम वीर जवानों को नमन करते जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। पिछले कल ही हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व के 52 साल पूरे हुए हैं। इसलिए हम हिमाचल निर्माता व पहले सीएम डॉ.वाईएस परमार के राज्य बनाने में दिए योगदान को स्मरण करते हैं। उन्हीनों ने कहा कि हमारी सरकार बने 45 दिन हुए हैं। हमने लोगों से किए वादों को पूरा करना शुरू किया है। राज्य भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति पर चलेगा। कर्मचारियों से किए बड़े वादे को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्हीनों ने कहा कि हिमाचल में चिट्टा माफिया का जड़ से सफाया किया जाएगा। इसके लिए निर्णायक अभियान चलाया जाएगा। खनन माफिया पर भी शिकंजा कसा जाएगा। इस लूट में शामिल लोगों के खिलाफ मामले दर्ज होंगे। साथ ही मशीनरी जब्त की जाएगी।
उन्हीनों ने कहा कि हमें पूर्व सरकार विरासत में 75 हजार करोड़ रुपए का कर्ज दिया है। जबकि कर्मचारियों की देनदारी 11 हजार करोड़ बकाया है। हम फिर भी हिमाचल के विकास का पहिया रुकने नहीं देंगे और नए संसाधन पैदा करेंगे। मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल के देव स्थल आराधना के केंद्र रहे हैं। आने वाले समय में हम अपने मंदिरों के विकास के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। उन्हीनों कहा कि ऊना जिले के प्रमुख धार्मिक स्थल माता श्री चिंतपूर्णी के परिसर को भव्यता प्रदान कर नए मास्टर प्लान के तहत काम किया जाएगा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम प्रदेश में नौकरियों की दलाली और पेपर लीक करने वाले माफिया पर ठोस कार्रवाई कर रहे हैं। अब योग्यता एवं पारदर्शी तरीके से चयन किया जाएगा।
उन्हीनों ने कहा कि हमारी प्राथमिकताएं आगामी बजट में साफ हो जाएगी। हम प्रदेश के खेतों को पानी पहुंचाने के लिए प्रयासरत हैं। कहा कि हिमाचल को पानी का 7.9 प्रतिशत हिस्सा हासिल करने के लिए ठोस नीति पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम केंद्र का सहयोग हासिल करके जिला में बीत एरिया इरिगेशन स्कीम 2 के लिए 75 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है।
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने एचआरटीसी फ्लीट में इलेक्ट्रिकल बसों को शामिल करने का फैसला किया है। पहले चरण में 150 बसें खरीदी जाएंगी। जिन्हें घाटे वाले रूटों पर चलाया जाएगा। समारोह में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मनमोह लिया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रवीण कुमारी, भरत भूषण, मानसी राणा, सिया ठाकुर, आंचल ठाकुर, तान्या जसवाल, रुद्रा जयप्रिया, प्रिया हीरा, तमन्ना शर्मा, हर्षदीप कौर, सागरिका, तनवी, सिमरन, पार्वती शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्यों को सम्मानित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दुलैहड़ से करेंगे सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 17 जनवरी को शुरूआत

उपायुक्त ने बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ऊना, 12 जनवरी – लोगों की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार के कार्यक्रम सरकार गांव के द्वार की शुरूआत...
हिमाचल प्रदेश

बरनोह में निर्माणाधीन आंचलिक पशु चिकित्सालय और मुर्राह प्रजनन फार्म का डीसी राघव शर्मा ने किया निरीक्षण, समूरकलां में गौशाला का भी किया दौरा

ऊना : उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने पशुपालन विभाग के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान बरनोह में बन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

28 जुलाई से 4 अगस्त तक हर्षोल्लास के साथ आयोजित होगा मिंजर मेला मेला : अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले   के आयोजन  की रूपरेखा को लेकर  बैठक आयोजित

उप समितियां के सरकारी सदस्यों   को आवश्यक कार्रवाई शुरू करने के दिए निर्देश एएम नाथ। चंबा, 25 अप्रैल :   उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा है कि   अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला ज़िला चंबा की समृद्ध सांस्कृतिक...
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूचियों के पुनः निरीक्षण के लिए नियुक्त किये निरीक्षण अधिकारी

शिमला, 19 सितम्बर – जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार खण्ड विकास अधिकारी नारकण्डा, छोहारा, जुब्बल, ठियोग, रामपुर, मशोबरा व बसंतपुर...
Translate »
error: Content is protected !!