मुख्यमंत्री 17 को गलोड़ से करेंगे ‘सरकार गांव के द्वार’ का शुभारंभ : जिला के अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी अलग-अलग दिन आयोजित होंगे कार्यक्रम – DC हेमराज बैरवा

by
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने की तैयारियों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश
हमीरपुर 12 जनवरी:  प्रदेश सरकार आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ करने जा रही है। मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू 17 जनवरी को हमीरपुर जिले के गांव गलोड़ से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके ‘सरकार गांव के द्वार’ के शुभारंभ समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उपायुक्त ने बताया कि नादौन विधानसभा क्षेत्र के गांव गलोड़ के बाद दूसरे चरण में जिला के चार अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी फरवरी के पहले हफ्ते तक अलग-अलग दिन ये कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री या कैबिनेट मंत्री करेंगे। उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों में पंचायतीराज संस्थाओं के जनप्रतिनिधि, सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों और आम लोगों को आमंत्रित किया जाएगा, ताकि जनसमस्याओं का निवारण मौके पर ही किया जा सके। आयोजन स्थल से संबंधित पंचायतों में इसी दिन विशेष ग्राम सभा भी आयोजित की जाएगी, जिनमंे सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में चर्चा की जाएगी।
उपायुक्त ने जिला स्तर के सभी कार्यालय प्रमुखों को इन कार्यक्रमों में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित रहने तथा विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी स्टॉल लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रदर्शनी स्टॉलों में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
उपायुक्त ने कहा कि ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रमों के दौरान स्वास्थ्य विभाग और आयुर्वेद विभाग मैगा स्वास्थ्य कैंप भी लगाएंगे, जिनमें मरीजों के निशुल्क टैस्ट होंगे तथा उन्हें दवाइयां भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। बैठक में अन्य प्रबंधों को लेकर भी व्यापक चर्चा की गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की छात्र–छात्राओं से मुलाकात

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के माननीय अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलदीप सिंह पठानिया जी ने विधानसभा की कार्यवाही देखने आए विशप कॉटन स्कूल शिमला तथा दयानन्द आदर्श विद्यालय सोलन के छात्र–छात्राओं से...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी  ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ष 2024 में अवैध शराब की रिकॉर्ड बरामदगी-अफीम की बरामदगी में 304% का इजाफा , 661 अफीम के पौधे बरामद कर उन्हें नष्ट कर : SP संदीप धवल

बिलासपुर  :   बिलासपुर जिला पुलिस, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल के नेतृत्व में, वर्ष 2024 में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियानों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने में सक्षम रही है। पुलिस ने इस वर्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में...
Translate »
error: Content is protected !!