मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

by

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू घमंड से भरे हैं।  इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनसे अपनी सरकार तो संभाली नहीं जा रही है आप लोगों की समस्याओं का हल कैसे करेंगे। झूठी गारंटियों देकर खुद तो निकल गए और भुगतना हमको पड़ रहा है। जिस तरह से हमें शरीर में कोई बीमारी होने पर उस बीमारी को जड़ से खत्म करते हैं, उसी तरह इन चुनावों में कांग्रेस को बाहर करना है।

                            कंगना ने कहा कि कांग्रेस ने संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अंबेडकर को कांग्रेस आज भी वोट बैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। डॉ. अंबेडकर के अलावा लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल और नेताजी सुभाष चंद्र बोस को भी अगर सही मायनों में सम्मान दिया है तो वह सिर्फ भाजपा ने ही दिया है।  मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई और उसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के ड्रीम प्रोजेक्ट शिवधाम का काम भी रूकवा दिया। हमें इस हिंदू विरोधी सरकार को बाहर निकालना है। उन्होंने उपस्थित लोगों से संकल्प लेने को कहा कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करके केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में जयराम ठाकुर की सरकार को लाने में अपना योगदान दें।

                           कंगना रनौत ने भाजपा की तरफ से जारी किए घोषणा पत्र पर बोलते हुए कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी बुजुर्गों के लिए पांच लाख तक का निशुल्क उपचार देने का जो प्रावधान किया है वो अपने आप में अनुकरणीय पहल है। महिलाओं के लिए जो बातें घोषणा पत्र में कही गई हैं उससे नारी शक्ति को आगे बढ़ने में बल मिलेगा। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रोड शो में लिया जनता से आशीर्वाद :   बालीचौकी पहुंचने पर कंगना रनौत का जोरदार स्वागत हुआ और उन्होंने यहां पर रोड शो भी किया जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और कंगना रनौत खुली जीप में सवार होकर सभा स्थल तक पहुंचे। रास्ते में लोगों ने फूलों की बौछार कर दोनों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जहां भी मैं जा रही हूं वहां जनता और हमारे कार्यकर्ता गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 व 16 जनवरी को पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उपलब्ध करवाई जाएगी कैन्टीन की सुविधा – कैप्टन अनुमेहा पराशर

एएम नाथ। चम्बा ,12 जनवरी :    कैप्टन अनुमेहा पराशर उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने बताया कि मनकोट बटालियन डलहौजी द्वारा 15 व 16 जनवरी को सैनिक विश्राम गृह चम्बा में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

उलझी दिल्ली लाल किले धमाके की गुत्थी.. गुरुग्राम से पुलवाम तक कैसे पहुंची i20 कार …जानिए

नई दिल्ली : दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके ने पूरे देश को हिला दिया है. इस i20 कार का पहला मालिक गुरुग्राम का मोहम्मद सलमान निकला है. पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IAS संजय गुप्ता ने संभाला मुख्य सचिव का कार्यभार

एएम नाथ : शिमला। राज्य सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता को मुख्य सचिव पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। उन्हें नगर एवं ग्राम नियोजन एवं आवास का कार्यभार भी सौंपा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका को प्रेमी ने मां और जीजा के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा : पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत 3 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

फतेहपुर  : यूपी के फतेहपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है यहाँ एक लड़की का क़त्ल कर दिया गया था। इस केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने लड़की के प्रेमी समेत...
Translate »
error: Content is protected !!