मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक दल का सदन से वॉकआउट

by

आपदा में सरकार का असंवेदनशील चेहरा सबके सामने : जयराम ठाकुर

बोले, हम हिमाचल नहीं कांग्रेस विरोधी जरूर हैं, क्योंकि कांग्रेस हिमाचल विरोधी है

एएम नाथ। शिमला : राज्यपाल के अभिभाषण पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर भाजपा विधायक दल ने दोपहर बाद की कार्यवाही के बाद शाम छः बजे सदन से वाकआउट किया। बाहर मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वक्त झूठ बोलते हैं। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने आज भी कहा कि आपदा की घड़ी में भाजपा ने साथ नहीं दिया। हम काफ़ी देर शांत रहे और कोई व्यवधान पैदा नहीं किया लेकिन मुख्यमंत्री कहने लगे आपने आपदा के दौरान कुछ नहीं किया। जब हमने कहना शुरू किया कि क्या आपदा के दौरान काम करना सरकार का दायित्व नहीं है क्या। आपने नया क्या किया?
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे आप आपदा दौरान खड़े नहीं हुए तो मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि हमारे लोगों ने आपदा में कई कई किलोमीटर पैदल चलकर प्रभावितों की मदद की है। कांग्रेस के नेता कहीं दिखाई नहीं दिए। आपने आपदा प्रभावितों पर आवाज़ उठाने पर भी तीन-तीन मामले दर्ज कर दिए। आज भी वो बेघर लोग थानों के चक्कर काट रहे हैं। इस सरकार का ऐसा असंवेदनशील चेहरा सबके सामने आया है। दूसरी बात हमने पूछा नशे के खिलाफ लड़ाई में आप विशुद्ध राजनीति कर रहे हैं और हमें साथ नहीं लिया। आज हम पूछना चाहते हैं कि किसके इशारे पर सरकार ने एस टी एफ गठित की थी और क्या काम उनसे करवाते रहे। अब जब चार पुलिस कर्मचारी ही इसमें संलिप्त पाए गए तो इनको सस्पेंड कर एक डीजीपी को छुट्टी पर भेज दिया। क्या ये है आपकी नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर संवेदनशीलता। खुद ही टीम गठित करते हैं और वही टीम नशे का कारोबार करते हुए पकड़ी जाती है। इससे बड़ी कोताही और लापरवाही कोई और नहीं हो सकती।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने गलत कामों पर पर्दा डालने की आदत हो गई है जिसे विपक्ष हटाना जानता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हमें हिमाचल विरोधी कह रहे हैं। उनके कहने से नहीं चलेगा। ये हिमाचल हमारे दिल में है। हिमाचल के हितों की रक्षा करना हमारा दायित्व है। ये हम जिम्मेवारी के साथ कह रहे हैं। हम जरूर कांग्रेस विरोधी हो सकते हैं हिमाचल विरोधी नहीं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस जवान वर्दी में ही रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे : दफ्तर में आने-जाने से लेकर पुलिस की गाड़ी का इस्तेमाल रील बनाने के लिए हो रहा , सोशल मीडिया पर इन रील्स पर खूब व्यूज भी रहे – अभिषेक गोस्वामी ने डीजीपी से भी की शिकायत

एएम नाथ। शिमला : सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि के लिए रील अपलोड करना सबसे आसान और रोचक माध्यम बना हुआ है। रील बनाने और दिनभर सोशल मीडिया पर रील देखते रहने का बुखार आम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर पुलिस ने मृतक युवक पर एनडीपीएस एकट तहत किया मामला दर्ज : मृतक युवक के पिता ने एससी कमिशन व एसएसपी को संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ की श्किायत

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने अढ़ाई वर्ष पहले दिल का दौरा पड़ कर मौत का शिकार हो चुके युवक गुरदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ एनडीपीएस एकट तहत मामला दर्ज कर खाकी पर एक दाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलेगी स्वास्थ सुविधा: प्रो राम कुमार

ऊना: 8 अगस्त: हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने आज हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत सीएचसी दुलैहड़ में 24 घंटे मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का शुभारंभ किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबूत है तो पेश करें वरना ख़ामोश रहें मुख्यमंत्री, पद की गरिमा का रखें ध्यान : जयराम ठाकुर जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजक

जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजकताअ भिषेक मनु सिंघवी की हाई कोर्ट में दायर याचिका पर बोले नेता प्रतिपक्ष हर्ष महाजन लाटरी से जीत गए हैं, उन्होंने राजसभा के सदस्य के...
Translate »
error: Content is protected !!