मुख्यमंत्री ने ओक ओवर में परिवार के साथ मनाई दिवाली

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने आधिकारिक आवास ओक ओवर में अपने परिवार के साथ विधिवत पूर्जा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख शांति की कामना की।
 प्रदेशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री नेे कहा कि यह पर्व लोगों के जीवन में रोशनी, एकता, समृद्धि और खुशियां लेकर आता है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से एकता, सहभागिता की भावना को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह भावनाएं समाज, राज्य एवं देश का विकास और कल्याण सुनिश्चित करती हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, वरिष्ठ अधिकारियों, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री को दिवाली की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

5.557 किलोग्राम हेरोइन और दो अवैध पिस्तौल बरामद, 4 ग्रिफ्तार

अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सीमा पार से संचालित हो रहे एक तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए...
article-image
पंजाब

ग्रामीण मजदूरों ने एसडीएम को सौंपा मांगपत्र

गढ़शंकर : दिहाती मजदूर सभा गढ़शंकर द्वारा पूर्व डीईओ प्यारा सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री पंजाब हेतु एसडीएम गढ़शंकर की मार्फत पंजाब के भूमिहीन व साधन हीन ग्रामीण मजदूरों की बुनियादी मांगों को पूरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवहन विभाग द्वारा 20 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

सड़क सुरक्षा जानकारी एवं मार्ग दर्शिका तथा सड़क सुरक्षा चिन्ह व संकेतावली को किया लांच दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर सरकार देगी 5 हजार रुपए- उपमुख्यमंत्री ऊना, 20 नवम्बर – सड़क...
Translate »
error: Content is protected !!