मुख्यमंत्री ने किया अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गत सायं छोटा शिमला से विली पार्क तक बनाई जा रही अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्ट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को डक्ट के निर्माण में विश्व स्तरीय गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
प्रदेश सरकार द्वारा शिमला में अंडरग्राउंड यूटिलिटी डक्टस के निर्माण पर 146.34 करोड़ रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इसके निर्माण से शिमला में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी, साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण में भी मदद मिलेगी। शहर में सभी उपयोगिताएं जैसे पेयजल आपूर्ति की पाइप लाइनें, विद्युत लाइनें और फाइवर केबल इत्यादि भूमिगत डक्ट में बिछाई जाएंगी।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इस महत्त्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण को समयबद्ध पूर्ण करने के लिए बृहद योजना तैयार की गई है। यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि निर्माण कार्यों के दौरान लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री से भेंट की : पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए सहयोग का किया आग्रह

एएम नाथ। शिमला/ नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्मयंत्री ने प्रदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक गुट की जगह बोर्ड निगमों में तैनाती में कार्यकर्ताओं से होनी चाहिए : प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात कर की चर्चा

शिमला : प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने आज दिल्ली में पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला से मुलाकात दौरान मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा की, क्योंकि अभी मंत्री के 3 पद खाली हैं। राज्य में जल्द ही...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

EVM हैक कर सकता हूं… शख्स का वीडियो हुआ वायरल, चुनाव आयोग ने ले लिया एक्शन

दिल्ली :  सैयद शुजा नाम के एक शख्स ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन को लेकर दावे से सनसनी फैला दी. दरअसल उसने दावा किया कि वह ईवीएम की फ्रीक्वेंसी से छेड़छाड़ करके उसे हैक कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुम्मर School में टैबलेट वितरण समारोह किया आयोजित : राज्य में 10540 मेधावी विद्यार्थियों को वितरित किए जाएंगे टैबलेट, विभिन्न विद्यालयों में 300 स्मार्ट क्लास रूम भी होंगे निर्मित: MLA संजय रत्न

राकेश शर्मा , ज्वालामुखी/तलवाड़ा,  2 जनवरी :   राज्य में श्रीनिवास रामानुज योजना के तहत 10540 मेधावी विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किए जाएंगे ताकि मेधावी विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए बेहतर सुविधा मिल सके। यह...
Translate »
error: Content is protected !!