मुख्यमंत्री ने चंबा जिले में बस दुर्घटना में सात लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह चंबा जिले के पटवार वृत्त बैरागढ़ के चालुंज मोड़ के समीप हुई बस दुर्घटना में सात लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है। इस बस दुर्घटना में घायल 11 लोग उपचाराधीन हैं।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ लाभ की कामना की हैं। उन्होंने कहा कि दुःख की इस घड़ी में प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे का टीका लगाने से युवक की मौत …2 महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

बठिंडा ।   बठिंडा में एक युवक की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई। नशे के लिए बदनाम बठिंडा की बीड़ तालाब बस्ती में खूब नशा बिक रहा है।  पुलिस ने आरोपी महिला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिना शिक्षक स्कूल 350 से घटकर 40 के आसपास रह गए, सिंगल टीचर स्कूलों की संख्या में भी काफी कमी – रोहित ठाकुर

 शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत शिमला, 30 अक्टूबर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर ब्रेक : परिवहन व्यवस्था पर भाजपा का निशाना “बस नहीं है, कहां से भेजूं”, आरएम के बयान पर गरमाई सियासत

चंबा-अथेड़ रूट पर फिर नहीं पहुंची एचआरटीसी बस, विद्यार्थी व ग्रामीण परेशान परिवहन मंत्री के दावों पर भाजपा का सवाल रंजीत ठाकुर। लचोड़ी (चंबा) : {चंबा-अथेड़ रूट पर मंगलवार को भी हिमाचल पथ परिवहन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक अधिकारी केवल ऋणदाता नहीं, बल्कि ऋण आवेदकों के मार्गदर्शक भी बनें – अनुपम कश्यप

हर 60 दिन में होगी बैंकिंग योजनाओं की समीक्षा एएम नाथ। शिमला : उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज बचत भवन के सभागार में जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति की...
Translate »
error: Content is protected !!