मुख्यमंत्री ने चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया : क्रशर गतिविधियों पर भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लगाई रोक

by

चनौर (कांगड़ा) :मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के चनौर में ऐतिहासिक शिव मंदिर में शीश नवाया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए मंदिर के साथ अपने पुराने संबंध को साझा किया और कहा कि मुख्यमंत्री का पद संभालने से पहले भी वह यहां शीश नवाने के लिए अकसर आते रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने ब्यास नदी बेसिन और उसकी सहायक नदियों के किनारे क्रशर गतिविधियों पर प्रतिबंध के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि राज्य सरकार ने ऐसे कार्यों को रोकने का निर्णय आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत इस मॉनसून में भारी बारिश से उत्पन्न चुनौतियों के कारण लिया है। इसका उद्देश्य प्रदेश के पर्यावरण संतुलन को बनाए रखनेे और राज्य के बुनियादी ढांचे को सुरक्षा प्रदान करना है। यह प्रतिबंध न केवल कांगड़ा बल्कि कुल्लू, मंडी और हमीरपुर जिलों में भी लागू है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं से पर्यावरण संरक्षण और राज्य के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने जसवां-परागपुर विधानसभा क्षेत्र के वन विश्राम गृह डाडासीबा में पौधारोपण भी किया।
इस अवसर पर विधायक संजय रतन व होशियार सिंह, कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया, नरदेव कंवर, डॉ. राजेश शर्मा, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शैक्षणिक संस्थानों के क्लस्टर सिस्टम के बारे में दी जानकारी

जिला भर के स्कूल मुखियों के लिए कार्यशाला आयोजित शिक्षा सचिव ने नई पहलों और नव परिवर्तनों के बारे में भी बताया एएम नाथ। धर्मशाला : राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में जिला कांगड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

37 करोड़ की लागत से 4 लेन होगा झलेड़ा-घालूवाल पुल : मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल।  ऊना, 1 अप्रैल. उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री के सबल नेतृत्व में विकास के निर्णायक दौर में प्रवेश कर चुके हरोली विधानसभा क्षेत्र के लिए एक और बड़ी विकास परियोजना...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कोडिंग बिट्स : आईटी डोमेन्स में नया आयाम – जिसकी पीयूएसएसजीआरसी के छात्र आदर्श कुमार पांडे ने की स्थापना

होशियारपुर: स्वामी सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी रिजनल सेंटर (पीयूएसएसजीआरसी) होशियारपुर के छात्रों ने तकनीकी क्षेत्र में अपने अभिनव प्रयासों से नई उपलब्धियां हासिल की हैं। इनमें से एक उल्लेखनीय पहल Coding Bits है, जिसकी स्थापना संस्थान के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील – ADC अभिषेक वर्मा

शिमला 27 मार्च – अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अभिषेक वर्मा ने जिला शिमला के निवासियों से अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके...
Translate »
error: Content is protected !!