मुख्यमंत्री ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण किया

by
टांडा :  मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डॉ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में 80 लाख रुपये की लागत से स्थापित डायलिसिस इकाई का लोकार्पण करने के उपरान्त अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य सरकार ने गरीब और जरूरतमंदों को सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है और इसके लिए राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री हिमकेयर योजना आरम्भ की है। इस योजना के अन्तर्गत अभी तक लगभग 225 करोड़ रुपये व्यय कर 2.20 लाख रोगियों को निःशुल्क उपचार सुविधा प्रदान की गई है।
उन्होंने कहा कि लगभग 100 रोगियों को प्रतिमाह डायलिसिस के लिए चण्डीगढ़ या राज्य से बाहर अन्य संस्थानों में जाना पड़ता था, जिन्हें अब यह सुविधा टांडा में ही उपलब्ध हो सकेगी। यह डायलिसिस सुविधा आयुष्मान व हिमकेयर कार्डधारकों के लिए निःशुल्क होगी तथा गैर कार्डधारकों को इसके लिए 1047 रुपये का भुगतान करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले केवल रेडक्रॉस और मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से ही जरूरतमंद रोगियों को सहायता दी जा रही थी जबकि अब हिमकेयर योजना आरम्भ होने के उपरान्त यह योजना रोगियों की सहायता का एक सशक्त साधन बन चुकी है।
जय राम ठाकुर ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में शीघ्र ही पैट स्कैन (पीईटी) मशीन तथा आधुनिक एमआरआई की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे कांगड़ा व निकटवर्ती जिलों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होेंने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में शीघ्र सीटी स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज की वर्तमान छात्रावास सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, जिसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, नगरोटा के विधायक अरूण कुमार, टांडा चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भानू आवस्थी, उपायुक्त डॉ. निपुण जिन्दल और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुशाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

23 दिसम्बर को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

रोहित जसवाल। ऊना, 12 दिसम्बर। मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 23 दिसंबर कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गैस सप्लाई के लिए गई छोटी गाड़ी पलटी, चालक की मौत

एएम नाथ। कांगड़ा : पुलिस जिला देहरा के तहत पड़ते गांव बह के फरेड में मंगलवार को गैस की सप्लाई करने आया एक ट्रक पलट गया, जिसमें उसके चालक की मौके पर ही मौत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 जनवरी को ईसपुर में होगा सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम : ग्राम पंचायत ईसपुर में ग्राम सभा की विशेष बैठक भी होगी आयोजित

ऊना, 19 जनवरी – उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 जनवरी को हरोली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ईसपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Dc अपूर्व देवगन ने ली जिला टास्क फोर्स और गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक : उपायुक्त का गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की मजबूती पर बल

मंडी, 16 फरवरी। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने शुक्रवार को सीएमओ सभागार में जिला टास्क फोर्स और जिला गुणवत्ता आश्वासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिले में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की...
Translate »
error: Content is protected !!