मुख्यमंत्री ने प्रदेश भर से आए वन मित्रों से किया संवाद : वन मित्रों से मुख्यमंत्री ने कहा, जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना

by
एएम नाथ। हमीरपुर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर में वन मित्रों के साथ आयोजित ‘संवाद’ कार्यक्रम में बातचीत की और उनके प्रशिक्षण अनुभव बारे जानकारी हासिल की।
May be an image of 1 person and text
धर्मशाला में नियुक्त वंशिका ने अपने प्रशिक्षण अनुभव के बारे में मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें पौधरोपण से लेकर वन्य प्राणियों के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री ने पूछा कि आपने ट्रेनिंग कहां ली? तो वंशिका ने कहा कि नगरोटा सूरियां में। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार देहरा में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर बना रही है, जहां वन्य प्राणियों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आएंगे।
May be an image of 1 person and text that says "የጅ G "ቄ C"
शिमला की मुस्कान चौहान ने मुख्यमंत्री को बताया कि किताबों से कहीं ज्यादा वह फील्ड में सीख रही हैं। मुख्यमंत्री ने पूछा कि अब तक आपने क्या-क्या सीखा? मुस्कान ने कहा कि हमें पौधरोपण, नर्सरी प्रबंधन तथा वन संरक्षण बारे जानकारी मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपकी बीट में जंगलों में आग लगती है, ख्याल रखना।
परवाणु में तैनात वन मित्र दिव्यांशु सिंह ने कहा कि पहले वनों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी, लेकिन विभाग में आने के बाद वनों के महत्त्व बारे विस्तृत जानकारी प्राप्त हो रही है कि जंगल हमारे लिए क्यों जरूरी हैं? उन्होंने कहा कि सभी वन मित्र पूरे जोश से कार्य करेंगे और पौधरोपण करनेे के साथ-साथ जंगल बचाने का भी कार्य करेंगे।
May be an image of 1 person and text
कुल्लू की आकांक्षा ठाकुर ने वन मित्रों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है जब वन विभाग में एक साथ 2061 नौकरियां प्रदान की। उन्होंने कहा कि वह डेढ़ महीने पहले ही विभाग में आए हैं और विभाग के काम को समझा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जो भी निर्देश देगी, उन्हें फील्ड में लागू करने के लिए समर्पण और निष्ठा से कार्य करेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू

विधानसभा के पास अब तक 830 प्रश्न आए : पठानिया एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 18 अगस्त से शुरू होने वाला है। 12 बैठकों वाला यह सत्र 2 सितंबर...
article-image
पंजाब , समाचार

कायाकल्प सर्टिफिकेट ऑफ अवार्ड में होशियारपुर जिले के बेहतरीन प्रदर्शन पर डिप्टी कमिश्नर ने एसएमओज को किया सम्मानित

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लोगों तक और बेहतरीन ढंग से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए किया प्रेरित डिप्टी कमिश्नर ने मासिक बैठक के दौरान अलग-अलग विभागों के कार्यों को समीक्षा की चुने गए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*यादविंद्र गोमा ने जयसिंहपुर अस्पताल में किया ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास*

 50 लाख रुपए से बनकर तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का भवन एएम नाथ। जयसिंहपुर, 12 जुलाई: – आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने शनिवार को नागरिक अस्पताल जयसिंहपुर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए आवेदन 30 दिसंबर तक : वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए

हमीरपुर 29 नवंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
Translate »
error: Content is protected !!