मुख्यमंत्री ने युवाओं से ध्येय को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत का किया आह्वान

by
एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जीवन में सफलता प्राप्त करने में दृढ़ संकल्प के महत्त्व पर बल देते हुए कहा कि इच्छाशक्ति के बिना कोई भी लक्ष्य प्राप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति के लिए लगन से निरंतर आगे बढ़ने को प्रोत्साहित किया। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलकूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों में शामिल होने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए राज्य सरकार नशा माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
यह बात मुख्यमंत्री ने गत सायं शिमला में राष्ट्रीय फैशन वीक कार्यक्रम में कही। उन्होने शिमला में विंटर कार्निवल जैसी पहल के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों और विभिन्न पहलों की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विंटर कार्निवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से उभरती प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। इसमें आने वाले समय में फैशन शो को भी शामिल करने की योजना है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि वह विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार हिमाचल प्रदेश को समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर सुन्दरनगर के सूर्यांश चंदेल ने मिस्टर नॉर्थ इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि मोहाली के कार्तिकेयन ठाकुर और फरीदाबाद के सुयांश ढींगरा ने क्रमशः प्रथम और द्वितीय रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। मिस नॉर्थ इंडिया सुपर मॉडल प्रतियोगिता में रोहड़ू की सिमोन मेहता विजेता बनीं, जबकि सुजानपुर टीहरा की श्रेया ठाकुर प्रथम रनर-अप और करसोग की सविता ठाकुर द्वितीय रनर-अप रहीं। प्रतियोगिता में चार राज्यों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
समारोह के दौरान विजेताओं को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया और ‘नाटी किंग’ कुलदीप शर्मा को ‘हीरा ऑफ हिमाचल’ पुरस्कार से सम्मानित किया।
इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, लाइव टाइम्स टीवी के अध्यक्ष सहज शब्द गोयल, मुख्य संपादक पंकज सूद, राघव सूद और अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल उपचुनाव : नोडल अधिकारियों के साथ ADC राहुल चाबा की ओर से बैठक

होशियारपुर, 18 अक्टूबर :  विधानसभा क्षेत्र चब्बेवाल में 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव के संबंध में आज अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज)-कम-रिटर्निंग अधिकारी राहुल चाबा ने चुनाव प्रक्रिया के लिए तैनात विभिन्न विभागों के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमन्त्री के निर्देश पर नालागढ़ में किसानोे से गेहूं की खरीद आरम्भ

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री ने किया मुख्यमन्त्री का आभार व्यक्त नालागढ़ :  सोलन जिला के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के किसानों के लिए आज से नालागढ़ में ही गेहूं की खरीद आरम्भ हो गई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा जिले के भीतर सरकारी कर्मचारियों की स्वीकृत सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा जिले में प्रचलित मानसून की स्थिति और भूस्खलन, बाढ़ और अन्य वर्षा-प्रेरित खतरों की संभावित घटना को देखते हुए, मानसून के मौसम के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेला सिद्ध बाबा चायल को ज़िला स्तरीय करवाने का किया जाएगा प्रयास – डॉ. शांडिल

एएम नाथ। चायल  :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के प्रतीक मेलों एवं उत्सवों के वास्तविक...
Translate »
error: Content is protected !!