मुख्यमंत्री ने राधा स्वामी सत्संग केंद्र परौर सत्संग सुना

by

परौर । मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला कांगड़ा के परौर में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के आध्यात्मिक गुरू बाबा गुरिन्दर सिंह ढिल्लों के सत्संग में भाग लिया। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास आध्यात्म, समाज सेवा, मानवता, भाईचारे और ईमानदारी के प्रसार में सराहनीय भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने आध्यात्म को सदैव अपना प्रमुख मूल्य मानते हुए सहजता को बनाए रखा है। मुख्यमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान राधा स्वामी सत्संग ब्यास द्वारा परौर केंद्र को समर्पित कोविड केयर सेन्टर बनाने के कार्य में हर सम्भव सहायता प्रदान करने की सराहना की।
इसके उपरान्त, मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध चामुण्डा मन्दिर में पूजा-अर्चना की तथा कंजक पूजन और यज्ञ में भाग लिया।
विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी, सांसद किशन कपूर, विधायक अरूण कुमार, वूलफेडशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, पूर्व विधायक प्रवीण शर्मा, राज्य संयोजक भाजपा पर्यटन प्रकोष्ठ विनय शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल कुमार, पुलिस अधीक्षक कुशाल शर्मा, मीडिया समन्वयक विश्व चक्षु और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बसंत: नवचेतना, नव सृजन व नई शुरुआत ” विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ

डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में “काव्य-वसंत: शब्दों की रंगत” कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न एएम नाथ। चंबा : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर हिम्मोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जन कल्याण परिषद चंबा शाखा द्वारा डीएवी पब्लिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिप्र में रैगिंग से जुड़ा मौत का मामला: यौन उत्पीड़न का आरोपी सहायक प्रोफेसर निलंबित

सोलन। धर्मशाला कॉलेज की छात्रा से रैगिंग व प्रताड़ना के बाद मौत मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के आदेश पर आरोपित एसोसिएट प्रोफेसर अशोक कुमार को सस्पेंड कर दिया गया...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पिता, पुत्र व भतीजे की मौत : ट्रेक्टर पलटा , सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहा था परिवार

सेकेंड हैंड ट्रैक्टर खरीद कर दर्शन-पूजन कर घर जा रहे परिवार की खुशियों पर शुक्रवार की देर रात ग्रहण लग गया। घर पहुंचने से पहले ही औसानपुर गांव में ट्रैक्टर पलट गया और उसमें...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राघव चड्ढा राज्यसभा के उप नेता पद से हटाए गए : राघव और आप की कड़वाहट आई सामने

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी  ने को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता पद से हटा दिया है। उनकी जगह पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल को ये जिम्मेदारी दी गई...
Translate »
error: Content is protected !!