मुख्यमंत्री ने वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को मुख्य हाइड्रोग्राफर बनने पर दी बधाई

by
मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिला के शाहपुर क्षेत्र के मूल निवासी वाइस एडमिरल लोचन सिंह पठानिया को भारत सरकार के मुख्य जल सर्वेक्षक (हाइड्रोग्राफर) का कार्यभार संभालने पर बधाई दी है।
भारतीय नौ सेना का जल सर्वेक्षण विभाग, जल सर्वेक्षण एवं नौपरिवहन चार्ट के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करता है। लोचन सिंह पठानिया नौ सेना के जल सर्वेक्षण जहाज आईएनएस ‘दर्शक’ और ‘संधायक’ को भी कमांड कर चुके हैं। अपने तीन दशकों से अधिक के सेवा काल में उन्होंने जल सर्वेक्षण से संबंधित कार्यों से अपनी विशेष पहचान बनाई है।
 मुख्य जल सर्वेक्षक के रूप में उनके शानदार कार्यकाल की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को उनकी उपलब्धि पर गर्व है और वह भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छुक युवा पीढ़ी के लिए प्रेरक हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को ‘वीरभूमि’ के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इस पहाड़ी राज्य के वीर सपूत अपनी वीरता और साहस के लिए जाने जाते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में होगा कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक इनाम

घुमारवीं ग्रीष्मोत्सव के दौरान 8 और 9 अप्रैल को होगा दंगल, महिला एवं बाल केसरी वर्ग भी शामिल राज्य स्तरीय ग्रीष्मोत्सव घुमारवीं में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित एएम नाथ। घुमारवीं,...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम पर अंगुली उठाएगा तो आंख में घुसेड़ देंगे, BJP के पूर्व मंत्री आरके सिंह के बिगड़े बोल- सा… को नंगा कर देंगे

पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व आईएएस राज कुमार सिंह ने का बड़ा बयान सामने आया है। पूर्व नौकरशाह ने गाली गलौज के साथ अपने विरोधियों को नंगा कर देने की चेतावनी दी है। आर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर-नर्स बुजुर्गों के इलाज के लिए पहुंचेंगे घर : सीएम सुक्खू ने योजना जल्द शुरू करने के दिए आदेश

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में अब 70 साल से ज्यादा के बुजुर्गों का घरद्वार पर ही उपचार होगा। स्वास्थ्य विभाग को फोन पर सूचना देने के बाद मोबाइल एंबुलेंस घर जाएगी। इसमें एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में रिचार्ज करने के बाद मिलेगी बिजली : लगेंगे अब स्मार्ट मीटर

एएम नाथ । शिमला । हिमाचल प्रदेश में अब स्मार्ट मीटर लगने के बाद सभी को अपने बिजली के मीटर पहले रिचार्ज कराने होंगे। बिजली का रिचार्ज खत्म होते ही घर पर अंधेरा छा...
Translate »
error: Content is protected !!