मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण कार्योंं का किया लोकार्पण

by
एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बस स्टैंड हमीरपुर के सामने रानी झांसी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया।
मुख्यमंत्री ने भोटा चौक पर वर्षा शालिका, वार्ड नंबर दो में पार्क का सौंदर्यीकरण, गांधी चौक के नवीनीकरण कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के सामने निर्मित पार्क, स्ट्रीट वेंडर मार्केट भोटा, उपायुक्त कार्यालय के समीप निर्मित एस्पिरेशनल टॉयलेट तथा प्रताप नगर चौक, डांग कुआली चौक व पुरी चौक के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हमीरपुर में विभिन्न स्थलों को सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर शहर को सुंदर बनाने में उनकी व्यक्गित रुचि है। नया बस स्टैंड बनने के बाद पुराने बस स्टैंड पर एक बड़ा कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना है।
इस अवसर पर विधायक रंजीत सिंह राणा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राम चंद्र पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, उपायुक्त अमरजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भगत सिंह सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी : घरों पर पोस्टर चिपका, ऐसा न करने पर गंभीर अंजाम भुगतने की बात कही गई

पुंछ : जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हिंदू और सिख परिवारों को घर छोड़ने की धमकी दी गई है। कई घरों पर पोस्टर चिपकाए गए और घरों को खाली कर देने की धमकी दी गई...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेंज में आते ही पूरी तरह ध्वस्त कर देंगे : ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत USS अब्राहम लिंकन पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल

ईरान ने भूमध्यमहासागर में अमेरिका के युद्धपोत (5वें बेडे़) यूएसएस अब्राहम लिंकन को एक बार फिर बैलिस्टिक मिसाइल के हमले में निशाना बनाया है। एक वीडियो में ईरानी मिसाइल अब्राहम लिंकन पर जोरदार हमले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे जैसे गंभीर मादक पदार्थ में संलिप्ता पाए जाने पर होगा सामाजिक बहिष्कार

विकासखंड चंबा के तहत काथला गांव के काली माता महिला मंडल ने लिया निर्णय एएम नाथ। चंबा : विकासखंड चंबा के अंतर्गत ग्राम पंचायत द्रमण के तहत गांव काथला के काली माता महिला मंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंसोवाल के वार्ड नंबर 1 में ट्रांसफार्मर लगने से बिजली की समस्या का हुआ अंत

हरोली। विधुत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नंबर 1 में स्थापित किया गया यह मामला काफी लंबे समय से अधर में लटका हुआ था। गांव सेंसोवाल के प्रधान नरदेव...
Translate »
error: Content is protected !!