मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग थाम रहे हैं ‘आप ‘ का दामन- डिप्टी स्पीकर रौड़ी

by

गढ़शंकर : विधानसभा क्षेत्र गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी को उस समय भारी बल मिला जब सैला खुर्द कस्बे के साथ लगे गांवों के विभिन्न दलों के नेताओं ने आज डिप्टी स्पीकर श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी का दामन थामा। सैला में एक समारोह के दौरान अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह, कांग्रेस पार्टी के दविंदर सिंह राणा और भूषण कुमार अग्रवाल, भाजपा के तीर्थ सिंह सरपंच खुशी पद्दी, चरणप्रीत सिंह नम्बरदार खुशी पद्दी, पंचायत सदस्य राजेश कुमार, सोनू मजारा डींगरियां, परवीन कुमार, महिंदर सिंह पोसी, बलविंदर सिंह मोरांवाली, टाइगर, जग्गी सेला कलां, संजीव कुमार पद्दी सूरा सिंह, रमन पदराना, किंदा, जसविंदर हेलरां, जलालुद्दीन प्रधान मुस्लिम समाज, हरमेश लाल, विनय पांडे, असरफी प्रसाद, कपिल देव, सतीश कुमार शौंकी के अलावा बड़ी संख्या में लोगों ने ‘आप ‘ का दामन थामा। इस मौके डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने शामिल हुआ नये साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सभी को बनता सम्मान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की सड़कों को 18 फीट चौड़ा कर प्रथम श्रेणी का बना दिया गया है और कुछ बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बन रही सड़कों की विरोधी भी तारीफ कर रहे हैं। श्री रौड़ी ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि सभी वर्गों को बिजली की माफी मिल रही है। स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के विकास कार्यों से प्रभावित लोग खुद ‘आप ‘ का दामन थाम रहे हैं। इस अवसर पर चरनजीत सिंह चन्नी, कमलजीत सिंह जस्सोवाल, परविंदर सिंह माहिलपुरी, ठाकुर गुलशन राणा, कुलविंदर सिंह बैंस, इंदरपाल सिंह सरपंच, सलिंदर पाल काका पदराना, जुझार सिंह सरपंच कुकड़ां, गगनवीर सिंह कुकड़ां, नरिंदर सिंह मोरांवाली, मास्टर चरण दास, नंबरदार बलजिंदर सिंह हेलरां के अलावा स्थानीय लीडरशिप उपस्थित थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सामूहिक बलात्कार मामले में 11 दोषियों को दी गई छूट रद्द : बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को सजा में छूट देने वाले गुजरात सरकार का सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया रद्द

नई दिल्ली  : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिए अपने एक बड़े फैसले में गुजरात दंगों की पीड़िता बिलकिस बानो को बड़ी राहत दी है। सर्वोच्च न्यायालय ने बिलकिस बानो गैंगरेप के दोषियों को...
article-image
पंजाब , समाचार

हल्का गढ़शंकर में गरीब लोगों के राशन कार्ड काटना ‘आप’ सरकार की घटिया राजनीति का सबूत : निमिषा मेहता

गढ़शंकर :19 जून : गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रहने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के गेहूं वाले राशन कार्ड काटने के मुद्दे पर गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज नेता निमिषा मेहता ने भगवंत...
article-image
पंजाब

बैंकिंग व फाईनेंशियल सैक्टर के इच्छुक 53 नौजवानों की हुई प्लेसमेंट, 16 किए गए शार्ट लिस्ट

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार मिशन के अंतर्गत आज बैकिंग व फाइनेंशियल सैक्टर में जाने के इच्छुक नौजवानों के लिए जिला रोजगार ब्यूरो में लगाया...
article-image
पंजाब

लखीमपुर में शांतमई आंदोलन दौरान किसानों पर भाजपा के केंद्री मंत्री के बेटे व उनके साथियों दुारा गाड़ियां चढ़ा कर किसानों की जान लेना निंदनीय कृत्य

गढ़शंकर: लखीमपुर उत्तरप्रदेश में शांतमई आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता के बेटे व उसके साथियों दुारा गाडिय़ां चढ़ाने से पांच किसानों की जान चले गई। यह घटना अति निंदनीय है। यह शब्द...
Translate »
error: Content is protected !!