मुख्यमंत्री भगवत मान ने अजनाला में बाढ़ पीड़ितों को दी राहत राशि

by

अमृतसर, 13 अक्टूबर । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोमवार को अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र में पिछले महीने आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों को ‘मिशन चढ़दीकला’ के तहत राहत राशि वितरित की।

भला पिंड शुगर मिल में आयोजित एक समारोह में कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां और विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमने अपने वादे को निभाते हुए यह सुनिश्चित किया है कि दीपावली के त्योहार से पहले ही बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता राशि पहुंच जाए, जिससे कोई भी परिवार त्योहारी सीजन में आर्थिक तंगी का सामना न करे।

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि सरकार इस मुश्किल घड़ी में जनता के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान करेगी।

स्थानीय लोगों ने सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रशासन ने बाढ़ के बाद राहत पहुंचाने के लिए तेजी से कदम उठाए हैं और सरकार ने अपना वादा निभाया है।

पिछले महीने रावी नदी में जलस्तर बढ़ने से अजनाला, रमदास और आसपास के गांवों में बाढ़ आ गई थी, जिससे किसानों की फसलें, घर और पशुधन को भारी नुकसान हुआ था।

किसान गुरशरण सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “मुख्यमंत्री ने जो सहायता राशि दी है, इससे हम लोगों को काफी फायदा होगा। पहले भी बाढ़ आती थी, लेकिन इतनी जल्दी हम लोगों को सहायता राशि नहीं मिल पाती थी। ऐसा पहली बार हो रहा है कि इतने कम समय में इतने लोगों की सहायता हुई है।”

उन्होंने कहा कि काफी समय के बाद भी इस तरह की बाढ़ पंजाब में देखने को मिली है। इस बार बाढ़ की वजह से हम लोगों का काफी नुकसान हुआ था।

किसान कवलजीत सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि सरकार ने पहले जांच कराकर बहुत जल्दी हम लोगों को मुआवजा दिया है। इस मुआवजे की वजह से हम लोगों को काफी फायदा पहुंच रहा है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बेटे ने अपनी 90 वर्षीय माँ को जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

मेहना : पंजाब में थाना मेहना के गांव कपूरे में 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को उसी के बेटे की ओर से जमीनी विवाद को लेकर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। इससे पहले आरोपित...
article-image
पंजाब

एमबीबीएस की शिक्षा को देश में सस्ता किया जाए ताकि बच्चों को विदेश में मेडिकल की पढ़ाई को ना जाना पड़े : प्रो. बडूंगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मांग पटियाला : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रो. कृपाल सिंह बडूंगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की कि देश में एमबीबीएस की शिक्षा को सस्ता...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार गांव के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी- डिप्टी स्पीकर रौड़ी 

गढ़शंकर, 28 दिसंबर: मुख्यमंत्री सरदार भगवान सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार हर क्षेत्र का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वचनबद्ध है और पंजाब सरकार गांवों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।...
article-image
पंजाब

बीत कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग में सर्वसमिति से अजायब सिंह बोपाराय को चुना अध्यक्ष

गढ़शंकर। गढ़शंकर के ईलाका बीत की कैमिसट एसोसिएशन की मीटिंग डा. बलवीर सिंह शेरगिल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कैमिसटों को आ रही समस्याओं के बारे में विस्थार से चर्चा की गई सभी ने...
Translate »
error: Content is protected !!