मुख्यमंत्री मुलाकात के बाद फेसबुक पर लिखा दूर हुईं सभी भ्रांतियां : ज्वाली हल्के के विकास की गारंटी…बोले नीरज भारती

by

एएम नाथ । शिमला। कैबिनेट मंत्री प्रो. चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने पत्नी के साथ मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ सरकारी निवास ओक ओवर में की मुलाकात कहा कि कई2 तरह की भ्रांतियां दूर हो गई।

उन्हीनों ने सोशल मीडिया पर लिखा के मुख्यमंत्री व बड़े भाई  सुखविंदर सिंह सुख्खू ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की गारंटी दी है।

आज दोपहर आद चार बजे ओक ओवर में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लंबी मंत्रणा की। इस दौरान नीरज भारती के साथ उनकी पत्नी मोनिका भारती भी साथ थी। इस मुलाकात के बाद नीरज भारती ने  फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखी, जिसमें सबकुछ सुलझने की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुख्यमंत्री एवं बड़े भाई सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ उनके सरकारी आवास पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

कुछ भ्रांतियों और तालमेल की कमी से उत्पन्न मतभेदों को लंबी और सकारात्मक बातचीत के बाद दूर कर लिया गया। पोस्ट में लिखा है मुख्यमंत्री ने ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की गारंटी दी है।  उन्होंने( मुख्यमंत्री ) ने आश्वासन दिया कि किसी भी अनुचित हस्तक्षेप या बिचौलियों  की भूमिका की जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई होगी। ये भी लिखा कि मेरा एकमात्र उद्देश्य अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूर्ण करना है।

मुख्यमंत्री ने सीधे संपर्क की सुविधा प्रदान की, ताकि जो भी कार्य हों, वो सीधा मुख्यमंत्री के ध्यान में लाकर उन कार्यों को पूरा किया जा सक। इस तरह की व्यवस्था के लिए मैं उनका(मुख्यमंत्री)हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने(मुख्यमंत्री)ने हमें जो समय और सहयोग प्रदान किया, उसके लिए मैं तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। नीरज भारती ने फेसबुक हैंडल पर लिखा कि ज्वाली के विकास के लिए हम मिलकर कार्य करेंगे।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार से नाराजगी की ख़बरों के बीच पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। नीरज भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू के साथ मुलाकात के बाद ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की गारंटी दी है और किसी भी अनुचित हस्तक्षेप की जांच कर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

पिछले सप्ताह नीरज भारती ने इंटरनेट मीडिया पर अपने पिता चौधरी चंद्र कुमार जोकि सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं के मंत्रिमंडल से इस्तीफे की बात कही थी। जिसे चंद्र कुमार ने खारिज कर दिया था। नीरज भारती ने कहा कि उनका एकमात्र उद्देश्य अपने विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पूरा करना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के शुभारंभ अवसर पर राज्यपाल के साथ रहेंगे विधानसभा अध्यक्ष

चंबा, 21 जुलाई :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 22 जुलाई से चंबा प्रवास पर होंगे। विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार  वह 22...
article-image
हिमाचल प्रदेश

15 व 16 जनवरी को पूर्व सैनिकों व उनके आश्रितों को उपलब्ध करवाई जाएगी कैन्टीन की सुविधा – कैप्टन अनुमेहा पराशर

एएम नाथ। चम्बा ,12 जनवरी :    कैप्टन अनुमेहा पराशर उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण कार्यालय चम्बा ने बताया कि मनकोट बटालियन डलहौजी द्वारा 15 व 16 जनवरी को सैनिक विश्राम गृह चम्बा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आईएसबीटी नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व स्टाफ को सुरक्षित निकाला

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रयासों के फलस्वरूप वीरवार सायं आवासीय आयुक्त द्वारा अन्तरराज्यीय बस अड्डा (आईएसबीटी) नई दिल्ली में फंसे 22 खिलाड़ियों व अन्य स्टाफ को सुरक्षित बचाया गया।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
Translate »
error: Content is protected !!