मुख्यमंत्री सुक्खू का भाजपा पर जोरदार हमला : पूर्व भाजपा सरकार को बताया ठग सरकार

by

शिमला : भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए आज मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने पूर्व भाजपा सरकार को ‘ठग सरकार’ बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकार ने जनता से सरेआम झूठ बोला है। दावा किया कि छठे पे-कमीशन को लागू कर दिया गया है। मगर, कर्मचारियों की 11 हजार करोड़ रुपए की देनदारी अभी बकाया है। इनमें 5500 करोड़ का एरियर पेंशन भोगियों, 4500 करोड़ का एरियर अधिकारियों व कर्मचारियों तथा 992 करोड़ डीए का एरियर है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार 75 हजार करोड़ का कर्ज स्टेट पर छोड़कर गई है। अब उनकी सरकार भाजपा सरकार द्वारा लिए कर्ज को चुकाने को लोन ले रही है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग को लेकर क्या निर्णय होगा, यह अभी भविष्य के गर्भ में है। मगर, जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें कई खुलासे हो रहे हैं। यह बात उन्होंने नादौन से शिमला लौटने के बाद मीडिया से बातचीत में कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो पेपर लीक भी नहीं हुए, उन्हें भी बेचा गया है।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि सरकार के दबाव में सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन अब सीधे से वार्तालाप को तैयार है। बीते कल भी कंपनी प्रबंधन की उद्योग मंत्री के साथ बैठक हुई है। सुक्खू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द सीमेंट फैक्ट्री विवाद का निपटारा कर दिया जाएगा। उन्होंने इस विवाद के निपटारे के लिए उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान की ड्यूटी लगाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस अपनी सभी 10 गारंटियों को पूरा करेगी। ओपीएस बहाली की एक गारंटी पूरी कर ली गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

288 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से 7517 लाभार्थियों को किया जा रहा है लाभान्वित

करसोग : राज्य सरकार द्धारा अनेक जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गर्भवती व धात्री माताओं व बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश में अनेक आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

9 लोगों के खिलाफ मृत व्यक्तियों का आधार कार्ड बनाकर जमीन का बैनामा कराने के आरोप में मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 04 दिसंबर : थाना गढ़शंकर पुलिस ने दीप कॉलोनी गढ़शंकर निवासी चंद्र शेखर मेहता के बयान पर कार्रवाई करते हुए फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन हड़पने के आरोप में 9 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करें जिप सदस्यः सतपाल सिंह सत्ती

उपायुक्त ने जिला परिषद् सदस्यों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ ऊना 29 जनवरी: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज जिला परिषद् सभागार में नव निर्वाचित जिला परिषद् सदस्यों को पद व गोपनीयता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये कर दी पेमेंट : हिमाचल में एक और घोटाला, पंचायतों में स्कूटर-बाइक में रेत और बजरी की सप्लाई

एएम नाथ।  नाहन :  हिमाचल प्रदेश में सिरमौर की दो पंचायतों में स्कूटर और बाइक पर रेत-बजरी की ढुलाई का मामला सामने आया है. आरटीआई में खुलासा हुआ है कि इसमें 50 लाख रुपये...
Translate »
error: Content is protected !!