मुख्यमंत्री सुक्खू ने आढ़ती संघ के साथ आयोजित की बैठक : राज्य सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही : मुख्यमंत्री सुक्खू

by

शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में आढ़ती संघ के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता की।उन्होंने कहा कि सरकार ने सेब उत्पादकों को सुविधा प्रदान करने और उनकी उपज के लिए एक सुचारू परिवहन सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कई महत्त्वपूर्ण कदम उठाए हैं।भारी बारिश से आई आपदा के बाद राज्य सरकार सेब उत्पादक क्षेत्रों में सड़कों की बहाली पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि बागवानों को सुचारू परिवहन सुविधा सुनिश्चित हो सके।उन्होंने बताया कि परिवहन संबंधी बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए राज्य सरकार नेरी पुल के माध्यम से छैला से यशवंत नगर सड़क को मजबूत करने को प्राथमिकता दे रही है जिसके लिए 70 करोड़ रुपए की परियोजना का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश की तीनों सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही : हर्षवर्धन चौहान का दावा

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में तीन सीटों पर विधानसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले गए। देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ से 13 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भिड़ा गया था दो आतंकियों से वो – राइफल छीनने की भी कोशिश की… पहलगाम में मारे गए सैयद हुसैन ने

पहलगाम में आतंकवादी हमले में एक कश्मीरी युवक की भी जान चली गई. उसकी पहचान सैयद हुसैन शाह के रूप में हुई है। पहलगाम के पास अशमुकाम का रहने वाला सैयद हुसैन शाह घोड़े चलाने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रिश्वत लेते टैक्स असिस्टेंट रंगे हाथों पकड़ा : 15 हजार रुपए के साथ दबोचा

सोलन : सोलन जिले के परवाणू में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। सीबीआई शिमला की टीम ने छापा मार कर अधिकारी को 15 हजार रुपए के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी ने की प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की समीक्षा

रोहित जसवाल।  ऊना, 11 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की प्रगति तथा लाभार्थी बच्चों की स्थिति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। जिला बाल...
Translate »
error: Content is protected !!