मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधानसभा परिसर में की जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए समयबद्ध समाधान के निर्देश

by

एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को विधानसभा परिसर, शिमला में जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं और मांगें रखीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाला हर व्यक्ति अपने साथ उम्मीद और बेहतर कल की आकांक्षा लेकर आता है। इसलिए सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना जाए।

उन्होंने विभिन्न मामलों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए और जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर संवेदनशीलता के साथ कार्य हो और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन पब्लिक स्कूल का 5वां वार्षिक समारोह : अध्यापकों को यह सुनिश्चित बनाना होगा कि विद्यार्थी सीखी गई शिक्षा को अपने जीवन में उतारें – डॉ. धनीराम शांडिल

शिक्षा व्यक्ति का आभूषण – डॉ. शांडिल सोलन : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोज़गार मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि शिक्षा ऐसा आभूषण जो व्यक्ति...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

125 यूनिट बिजली साधन संपन्न लोगों के लिए निशुल्क देने का फैसला वापस : सैकड़ो पदों को भरने की भी दी मंजूरियां

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक हुई। मंत्रिमंडल ने कड़ा फैसला लेते हुए साधन संपन्न लोगों के लिए 125 यूनिट बिजली निशुल्क देने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजेंद्र राणा का बयान राजनीति से प्रेरित : शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया – विक्रमादित्य सिंह

एएम नाथ : शिमला । शिमला शहर में पानी के प्रोजेक्ट के लिए कंपनी का चयन टैंडर के आधार पर किया गया। शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट का जिम्मा L-1 फर्म...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दंगल में विशाल पालमपुर विजेता व शेरा अमृतसर रहे उप विजेता : गुग्गा मेला लाहट का आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने किया विधिवत समापन*

दंगल और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया सम्मानित शिवनगर, 4 जून :   आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बुधवार को लाहट में आयोजित दो दिवसीय प्रसिद्ध गुग्गा मेले का विधिवत...
Translate »
error: Content is protected !!