मुख्यमंत्री सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री धूमल से मुलाकात : मुलाकात के राजनीति के जानकार कई तरह के क्यास निकाल रहे

by

हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से मिल प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि भले ही पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से बुधवार को उनके घर पर हुई शिष्टाचार भेंट राजनीति के हिसाब से अलग मायने रखती हो लेकिन इसका सीधा मतलब यह था कि उनके 10 साल के अनुभव का प्रशासनिक तौर पर फायदा लिया जा सके। समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री के घर पर मुलाकात के बाद पत्रकारों से रुबरू हुए सुक्खू ने कहा उनकी यह मुलाकात एक शिष्टाचार भेंट है। उन्होंने कहा कि धूमल ने उनके साथ प्रशासनिक अनुभवों को सांझा किया है निश्चित रूप में इसका फायदा उन्हें भी मिलेगा।
टोपी पहनाकर स्वागत : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि अभी तक यदि हमीरपुर और प्रदेश के विकास में कोई कमी रही होगी, तो सुक्खू के नेतृत्व में इसकी पूर्ति होगी। उन्होंने सुकू को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस मौके पर धूमल के घर पर काफी तादाद में उनके समर्थक भी पहुंचे हुए थे। जिन्होंने सुक्खू के पहुंचने पर उनका स्वागत किया। तकरीबन पौना घंटा तक हुई धूमल और सुक्खू की इस मुलाकात के राजनीति के जानकार कई तरह के क्यास निकाल रहे हैं। बातचीत करने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिमला के लिए रवाना हो गए। लेकिन इसका सीधा मतलब यही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू सीएम बनने के बाद हमीरपुर जिला में पहली मर्तबा आए हैं। और वे जब कांगड़ा गए थे, तब उन्होंने पहुंचते ही पहले रोज देर रात को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार से भी भेंट की थी। तब सुक्खू धर्मशाला से शांता कुमार से मिलने पालमपुर गए थे। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की मुलाकात की ये कुछ तस्वीरें कैमरों में कैद हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहला में ‘पोषण भी, पढ़ाई भी’ तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन … आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर काम में निपूर्ण : बीडीओ बशीर खान

कार्यशाला का वास्तविक महत्व तभी सिद्ध होगा, जब आंगनबाड़ी केंद्रों में व्यवहारिक रूप से लागू होगा : सीडीपीओ राजेश राय एएम नाथ। चम्बा :  बाल विकास परियोजना मैहला के अंतर्गत “पोषण भी पढ़ाई भी”...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टरों द्वारा भरमौर से करियां पहुंचे 524 श्रद्धालु

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रयासों से भरमौर में फंसे श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हवाई सेवा 29 सितंबर से अब तक लगभग 8000 तीर्थ यात्रियों को मिली निशुल्क परिवहन सुविधा : मुकेश रेपसवाल एएम नाथ।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल : NIA ने एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार

नई दिल्ली : गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का अहम सदस्य और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई बुधवार को अमेरिका से प्रत्यर्पित होकर भारत लाया गया है। जैसे ही वह दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गंगडूही के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह विधायक संजय रत्न ने शिरकत की : 2 करोड़ से बनेगी गगडूही की साइंस लैब : संजय रत्न

विधायक संजय रत्न ने पुरस्कृत किए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह राकेश शर्मा , ज्वालामुखी / तलवाड़ा :  विधायक संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गंगडूही के वार्षिक...
Translate »
error: Content is protected !!