मुख्यमंत्री से 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने की भेंट : मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए

by

एएम नाथ । शिमला ; मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं (एच.पी.ए.एस.) के 18 परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण भाव से कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में अधिकारियों की महत्त्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभान्वित करने के लिए राज्य सरकार ने नीतियों में सकारात्मक बदलाव किए हैं। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी स्तर पर इन सकारात्मक बदलावों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अधिकारियों को समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सेवा भाव से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया।
बैठक के दौरान, एच.पी.ए.एस. अधिकारियों ने प्रशिक्षण के अनुभव मुख्यमंत्री के साथ साझा किए और मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रदेश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर और निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों में लगी हुई : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर सिहुंता में आयोजित विशाल जनसभा को किया संबोधित लोगों ने भाजपा को लोकसभा चुनाव में सबक सिखाने का बनाया मन , आनंद शर्मा भारी मत से होंगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई गरनोटा में तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू : कार्यशालाओं से बच्चों को अपना व्यवसाय चुनने में मिलती है सहायता : मलकियत सिंह

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के छात्रों ने सीखे ऑटोमोबाइल के गुर चम्बा, 2 दिसम्बर : आईटीआई गरनोटा में व्यवसायिक कोर्स के तहत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला होबार के ऑटोमोबाइल विषय के विद्यार्थियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चला पीला पंजा …गढ़शंकर के गांव देनोवाल खुर्द में नशा तस्करों के घर पर चला पीला पंजा

 नशा तस्करों की ओर से पंचायती जमीन पर किए गए अनधिकृत निर्माण को ढहाया गया होशियारपुर, 13 अगस्तः पंजाब सरकार की ओर से नशे को जड़ से खत्म करने के लिए शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के...
Translate »
error: Content is protected !!