मुश्किल घड़ी में सुखबीर बादल ने पंजाब और पंजाबियों का हाथ थामा : लाली बाजवा

by

राज्य सरकार हाशिये पर, दूसरी ओर सुखबीर बादल जेब से करोड़ों खर्च रहे
अकाली दल की होशियारपुर इकाई भी लगातार योगदान दे रही
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जनता के नेता हैं और यह बात बाढ़ प्रभावित पंजाब में तब सामने आई है जब सुखबीर बादल जमीनी स्तर पर प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं और दूसरी ओर अन्य राजनीतिक दलों के नेता सिर्फ फोटो सेशन तक ही सीमित हैं। यह बात अकाली दल के जिला शहरी अध्यक्ष जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने अपने आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ एक बैठक के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल अब तक प्रभावित लोगों को एक करोड़ रुपये से ज़्यादा की आर्थिक मदद और एक लाख लीटर से ज़्यादा डीजल मुहैया करा चुके हैं ताकि इस प्राकृतिक आपदा के दायरे को यथासंभव सीमित रखने के प्रयास जारी रहें। लाली बाजवा ने कहा कि किसी भी प्राकृतिक आपदा के समय राज्य सरकार को जो काम करना होता है, वह काम इस समय सुखबीर सिंह बादल कर रहे हैं। सुखबीर बादल बाढ़ प्रभावित गाँवों के साथ-साथ बाधों पर भी पहुँच रहे हैं जहाँ लोगों को संसाधनों की जरूरत है, जो सुखबीर बादल उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुखबीर बादल ने जहाँ लोगों की आर्थिक मदद की है, वहीं अब तक पशुओं की देखभाल के लिए 150 ट्रॉलियाँ हरे चारे की अलग-अलग जगहों पर भेजी जा चुकी हैं और सुखबीर बादल द्वारा अलग-अलग राज्यों में 500 और ट्रॉलियों का ऑर्डर दिया गया है। लाली बाजवा ने कहा कि सुखबीर बादल की तर्ज पर अकाली दल की पूरी टीम अलग-अलग बाढ़ प्रभावित जगहों पर पहुँचकर लोगों की मदद कर रही है और यह मदद तब तक जारी रहेगी जब तक लोगों के खेत फिर से खेती योग्य नहीं हो जाते। लाली बाजवा ने कहा कि पंजाब के लोग सुखबीर बादल की सेवा भावना की हर जगह चर्चा कर रहे हैं और हर जगह यह चर्चा चल रही है कि जो नेता सरकार से बाहर रहकर लोगों की इतनी मदद कर सकता है, वह सरकार में रहकर क्या नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही होशियारपुर की पार्टी इकाई भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंचेगी और हर संभव मदद करेगी। इस मौके पूर्व पार्षद संतोख सिंह औजला, राणा रणबीर सिंह, एसओआई दोआबा जोन अध्यक्ष सुखजिंदर सिंह औजला, बरिंदर सिंह परमार, दविंदर सिंह बैंस बाहोवाल, हरप्रीत सिंह रिंकू बेदी, हरिंदरपाल सिंह झिंगड़, सतविंदर सिंह आहुलवालिया, शमशेर सिंह भारद्वाज, रणधीर सिंह भारज, हरजाप सिंह राजपुर भाइया, सुखविंदर सिंह रियाड़, सतपाल सिंह भुलाना, गुरजिंदर सिंह चक, बलराज चौहान, लक्की ठक्कर, मनप्रीत रंधावा, संत सिंह जंडोर, जपिंदर अटवाल, कुलदीप सिंह बब्बू बजवाड़ा, हरभजन सिंह धालीवाल, सुच्चा सिंह धालीवाल जहानखेला, गुरप्रीत सिंह कोहली, मोहन लाल, रोहन भट्टी, रूपक भट्टी, साहिल, जतिंदर सिंह रेहल आदि भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2022 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज कई सीटों निभाएगा अहम भूमिका : सैनी

माहिलपुर में सैनी समाज की अहम मीटिंग बुलाई गई माहिलपुर – माहिलपुर में सैनी समाज की राष्ट्रीय स्तर की मीटिंग बुलाई गई। इस मीटिंग की प्रधानगी सुखदेव सिंह सैनी बलाचौर ने करते हुए देश...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा- झूठी कहानी रच : पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की , चंडीगढ़ से ऐसे पकड़ा

रोहित जसवाल। हमीरपुर / घुमारवी :  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी की ओर से अपनी ही मौत की झूठी कहानी रचकर और झूठे दस्तावेज बनाकर कई सालों से पुलिस को चकमा देने...
article-image
पंजाब

आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल भारतीय संत समाज की बड़ी शख्सियत स्वामी कृष्णानंद जी से मिला

गढ़शंकर : आढ़ती एसोसिएशन पंजाब का शिष्ट मंडल प्रांतीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह चीमा की अध्यक्षता में स्वामी कृष्णानंद जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ सेवा मिशन को उनके आश्रम बीनेवाल में मिला और भारत सरकार...
article-image
पंजाब

हाई कोर्ट में सांसदी को चुनौती : नई मुसीबत में अमृतपाल सिंह, जानकारी छिपाने के आरोप

चंडीगढ़  : पंजाब की खडूर साहिब सीट से चुनाव जीत कर सांसद बने खालिस्तान समर्थक और ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह के सांसद बनने को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती...
Translate »
error: Content is protected !!