मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को केंद्र ने किया बैन : अमित शाह बोले- ‘मोदी सरकार का संदेश बिल्कुल कहा स्पष्ट

by

नई दिल्ली,  27 दिसंबर :  केंद्र सरकार ने को मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर-मसरत आलम गुट (एमएलजेके-एमए) पर बैन लगा दिया।  सरकार ने ये कार्रवाई गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून (यूएपीए) के तहत की है।  संगठन पर आरोप है कि उसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे और आतंकी समूहों का समर्थन कर रहे थे. इस बात की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया के जरिए दी।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)/एमएलजेके-एमए को यूएपीए के तहत एक ‘गैरकानूनी संघठन’ घोषित किया गया है। यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं.”

गृह मंत्री ने आगे कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी सरकार का संदेश जोरदार और स्पष्ट है कि हमारे राष्ट्र की एकता, संप्रभुता और अखंडता के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उसे कानून के पूर्ण प्रकोप का सामना करना पड़ेगा.”

कौन है मसरत आलम  :  हिंदू के मुताबिक, मसरत आलम साल 2010 में घाटी में हुए प्रो-आजादी प्रोटेस्ट के मुख्य आयोजकों में से एक था। उस दौरान के विरोध प्रदर्शनों के बाद आलम को कई अन्य नेताओं के साथ गिरफ्तार किया गया था और साल 2015 में रिहा कर दिया गया था। इसके बाद ही पीडीपी और बीजेपी के गठबंधन में दरार आई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जन सहयोग से नशामुक्त पंजाब का सपना होगा साकार : ब्रम शंकर जिम्पा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत होशियारपुर विधानसभा क्षेत्र में भी जागरूकता का बिगुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में ई-कार्ट सेवा की शुरुआत, विधानसभा अध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी : पर्यावरण संरक्षण और जनसुविधा को बढ़ावा देने की दिशा में अहम पहल

युवाओं को रोजगार और शहर को स्वच्छ बनाने में सहायक होगी ई-सेवा एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज नगर परिषद चम्बा द्वारा शुरू की गई ई-कार्ट सेवा...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में पीटीएम आयोजित 

गढ़शंकर, 22 अक्तूबर: शिक्षा विभाग पंजाब की हिदायतों अनुसार मुख्य अध्यापिका नवदीप सहगिल के नेतृत्व में सरकारी हाई स्कूल डघाम में अध्यापक-अभिभावक मिलनी (पीटीएम) आयोजित की गई। इस दौरान बच्चों की पढ़ाई, खेलों में...
article-image
पंजाब

जिला नवांशहर के अंतर्गत मुकंदपुर थाना पुलिस ने बंगा, फगवाड़ा, नवाशहर, गढ़शंकर, मुकंदपुर, कोट फतुही में राहगीरों को रोककर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कीया गिरफ्तार।

 नवांशहर 19 फरवरी (मनजिंदर कुमार पेंसरा ) इस संबंध में जानकारी देते हुए पी.पी.एस गुरविंदर पाल सिंह ने बताया कि मुकद्दरपुर पुलिस स्टेशन में 6/01/2021 को केस नंबर 2 दर्ज किया गया था।  ग्राम...
Translate »
error: Content is protected !!