में नहाने गए चार लोगों की मौत… एक-दूसरे को बचाने में चारों की गई जान

by

एएम नाथ । धर्मशाला :  गर्मी से राहत पाने के लिए खड्डों-नालों में उतरना जानलेवा साबित होने लगा है। चार जिलों में खड्डों-नालों में पांच लोग डूब गए। चार के शव बरामद हो गए हैं, एक की तलाश जारी है।

मृतकों में पंजाब का पर्यटक भी शामिल है। पुलिस ने मामलों की जांच शुरू कर दी है। चंबा में मंगला के पास ओडरा खड्ड में नहाने उतरे 22 वर्षीय नितेश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव भुलीण, डाकघर चरड़ा, तहसील चुराह व 23 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र दुर्गा राम निवासी गांव उथार, डाकघर चरड़ा डूब गए। नितेश का शव बरामद हो गया है जबकि वीरेंद्र की तलाश जारी है।

12 साथी दोपहर में नहाने के लिए उतरे

नितेश चंबा में आईटीआई प्रशिक्षु था जबकि वीरेंद्र पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। 12 साथियों का दल दोपहर 12.30 खड्ड में नहाने उतरा। वीरेंद्र ने गहरे पानी में छलांग लगा दी। उसे डूबता देख बचाने के लिए पंकू और नितेश भी गहरे पानी में कूदे। इस दौरान नितेश भी डूबने लगा।

मंडी के जोगेंद्रनगर उपमंडल में गर्मी से राहत पाने के लिए सैंथल पंचायत के मछयालू खड्ड में नहाने उतरे ढेलू के संदीप कुमार की डूबने से मौत हो गई। संदीप दोस्त के साथ मछयालू खड्ड में बुधवार करीब 11 बजे पहुंचा था।

संदीप ने भी खड्ड में छलांग लगाई और डूबने लगा। उसे बेहोशी की हालत में खड्ड से बाहर निकाला। जोगेंद्रनगर अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई संतोष कुमार ने बताया कि संदीप तैरना जानना था।

पंजाब के युवक की डूबने से मौत

थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि स्वजन के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि नदी-नालों के समीप अठखेलियां कर रहे लोगों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। कुल्लू के सोयल में पंजाब मूनक (संगरूर) निवासी 41 वर्षीय मेजर सिंह पुत्र प्रकाश चंद निवासी की मौत हो गई।

वह भाई व चार दोस्तों के साथ कुल्लू-मनाली घूमने आया था। मंगलवार को मेजर सिंह सोयल में साथ लगती खड्ड की तरफ गया। काफी देर तक न लौटने पर भाई और दोस्त ढूंढने गए, जहां वह खड्ड में गिरा मिला। मनाली अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने पुलिस को बताया कि मेजर सिंह को दौरे पड़ते थे। संभवत: इसी कारण वह पानी में गिर गया होगा।

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना हरिपुर के तहत लूणसू गांव में बनेर खड्ड में धार पंचायत निवासी 31 वर्षीय विक्रम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह डूब गया। लूणसू स्थित प्राकृतिक स्रोत से नमकीन पानी पीने के लिए दोस्तों के साथ आया था। माना जाता है कि नमकीन पानी से पेट संबंधी बीमारियों से राहत मिलती है।

खारा पानी पीने के बाद वह दोस्तों के साथ बनेर खड्ड में नहाने चला गया। पुलिस थाना हरिपुर से एएसआइ चमन लाल व आरक्षी अविनाश मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवाओं की सहायता से पानी से शव बाहर निकाला। युवक अविवाहित था और मजदूरी करता था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

DC जतिन लाल ने 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

रोहित भदसाली।  ऊना, 16 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने शनिवार को दुलैहड़ में आयोजित 28वें अंडर-12 खंड स्तरीय टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला दुलैहड़ में आयोजित इस टूर्नामेंट में 74 स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक आपदा से जल्द उभरेगा हिमाचल, विकास को मिलेगी गति: बाली

सीएम के कुशल प्रबंधन में राहत और पुनर्वास कार्यों में दिखाई तत्परता ,नियमित तौर पर हो रही मॉनिटरिंग, नीति आयोग ने की सराहना धर्मशाला, 24 अगस्त। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली...
article-image
पंजाब

पावरकाॅम की पेंशनर्स एसोसिएशन ने मांगों संबंधी की बैठक

गढ़शंकर, 7 अक्तूबर: पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब स्टेट पावर एंड ट्रांसमिशन डिवीजन गढ़शंकर की बैठक मंडल कार्यालय गढ़शंकर में की गई। बैठक दौरान वक्ताओं ने संबोधित करते हुए दोष लगाया कि देश के मारू नीतियों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पांच लोगों की मौत, मंडी में बड़ा हादसा, पुल से गिरी गाड़ी

मंडी : हिमाचल के मंडी जिले में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां आईआईटी के पास नए पुल से पंजाब के लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई. इस हादसे में...
Translate »
error: Content is protected !!