मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने किया सैनिक स्कूल का दौरा

by
हमीरपुर 08 फरवरी। हिमाचल, हरियाणा और चंडीगढ़ के अतिरिक्त महानिदेशक (भर्ती) मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने वीरवार को सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा का दौरा किया।
इस दौरान उन्होंने स्कूल में विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्कूल प्रबंधन, स्टाफ तथा कैडेटों के साथ बातचीत की।
सैनिक स्कूल के अधिकारियों, कर्मचारियों और कैडेटों को संबोधित करते हुए मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम ने देश की सुरक्षा में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान नैतिक मूल्यों और देशभक्ति के जज्बे पर विशेष बल दिया।
उन्होंने कैडेटों को सैनिक स्कूल में उपलब्ध करवाई जा रही बेहतरीन सुविधाओं और अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य कैप्टन (नौसेना) मनोज कुमार महावर, मुख्यध्यापक और शिक्षकों ने मेजर जनरल केपी सिंह, वीएसएम का स्वागत किया तथा उन्हें स्कूल की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

DC का ग्राम पंचायतों के विकास में जन भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

रोहित भदसाली। ऊना, 5 नवम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने ग्रामीण विकास को नई दिशा देने और पंचायतों का समग्र एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करने के लिए जन भागीदारी पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में सभी नागरिक बनें भागीदार : DC रेपसवाल

सेल्फ एन्यूमरेशन से स्वयं अपलोड करें अपनी जानकारी : उपायुक्त एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने जिले के समस्त नागरिकों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भलेई माता मंदिर में विधानसभा उपाध्यक्ष ने  पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

चंबा, 14 जून : विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज चंबा प्रवास के दौरान ज़िला के प्रसिद्ध शक्ति स्थल भलेई माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष पठानिया ने बिहार के पटना मे आयोजित 85वा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में लिया भाग

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया जी ने बिहार के पटना मे आयोजित 85वा अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। Share     
Translate »
error: Content is protected !!