मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के भूतपूर्व सैनिकों के लिए भरे जाएंगे 25 पद : जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान

by
एएम नाथ। चम्बा  :  जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला द्वारा वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए मेडिकल लैबोरेट्री टेक्निशियन ग्रेड-2 के 25 पदों को भरने के लिए बैचवाइज भर्ती की जा रही है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियां में सामान्य वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 15 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 3 पद तथा अनुसूचित जाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 5 पद भरे जाएंगे। इसी तरह अनुसूचित जनजाति भूतपूर्व सैनिक श्रेणी में 2 पद भरे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि जिला के 12वीं विज्ञान सकांय, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल टेक्नोलॉजी लैबोरेट्री, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री साइंस, बीएससी मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजी पास आवेदक जो कि उपरोक्त श्रेणी के लिए पात्र है और जिन्होंने अपना नाम रोजगार कार्यालय में अब तक पंजीकृत नहीं करवाया है को सूचित किया जाता है कि वे 12 जनवरी 2025 से पहले अपना नाम संबंधित रोजगार कार्यालय में दर्ज करवा लें तथा जिन्होंने पंजीकृत करवा लिया है वे अपने नाम की भी पुनः पुष्टि करवा लें।
अधिक जानकारी के लिए रोजगार कार्यालय चंबा के दूरभाष नंबर 01899-222209 पर तथा फेसबुक पेज DEE Chamba पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में बैलेट पेपर से प्रत्याशी का नाम गायब : ARO पर कार्रवाई की तैयारी

पंचायत चुनाव में बड़ी चूक, मतदान बीच में रुका; मंडी-बिलासपुर के ARO होंगे चार्जशीट एएम नाथ। करसोग : हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के दौरान बैलेट पेपर में गड़बड़ी का मामला सामने आने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

22 फरवरी को राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल उदयपुर पहुंचेंगे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :   हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे राइजिंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उदयपुर (चंबा) पहुंचेंगे। इस दौरान वे स्कूल में नवनिर्मित ऑडिटोरियम, क्रिकेट कोर्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोग जो राहत सामग्री ला रहे थे अधिकारियों ने नाका लगवाकर राहत सामग्री एसडीएम को देने के लिए दबाव बनाया : जयराम ठाकुर

विधानसभा में नियम 67 के तहत चर्चा में बोलते नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सरकार ने लोगों द्वारा भेजी गई आपदा राहत सामग्री को भी अपना बनाने की कोशिश की। जो खुद नहीं कर सकते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विद्यार्थियों को बताए आपात स्थिति से निपटने के तरीके : जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन जिला रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा अंब व चिंतपूर्णी कॉलेज में किया प्राथमिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

ऊना, 27 अक्तूबर – जिला रेड क्रॉस के अध्यक्ष व उपायुक्त राघव शर्मा के निर्देशानुसार रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा शुक्रवार को राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी और महाराणा प्रताप कॉलेज अम्ब में आपातकालीन स्थिति से निपटने...
Translate »
error: Content is protected !!