मेधावी छात्रों का सम्मान, राज्यपाल ने दिया ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप का मंत्र

by

औषधीय पौधों से हिमाचल बन सकता है ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी: राज्यपाल

कहा, शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और राष्ट्र निर्माण भी

ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला :  राज्यपाल श्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रतिष्ठित सेवाओं में चयन होना सराहनीय लक्ष्य है, लेकिन सफलता केवल एक ही करियर तक सीमित नहीं है। युवाओं को नवाचार, उद्यमिता और वैज्ञानिक अनुसंधान, विशेषकर औषधीय पौधों एवं प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में अवसर तलाशने चाहिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक खेती, वैल्यू एडिशन और नवाचार के माध्यम से हिमाचल प्रदेश ग्रीन एंटरप्रेन्योरशिप की राजधानी बन सकता है।
राज्यपाल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में एक प्रमुख हिंदी दैनिक समूह द्वारा आयोजित ‘शिमला के मेधावी’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर शिमला जिले के 35 से अधिक स्कूलों के 600 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड ने मनुका, दक्षिण कोरिया ने जिनसेंग और जम्मू-कश्मीर ने लैवेंडर की खेती के माध्यम से वैश्विक पहचान बनाई है। हिमाचल में भी औषधीय जड़ी-बूटियों, सुगंधित पौधों और उच्च मूल्य वाली फसलों की अपार संभावनाएं हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए द्वार खोल सकती हैं।
राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, नवाचार और समाज व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों के साथ-साथ सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन की भी सराहना की।
उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान करते हुए कहा कि “नशा मुक्त हिमाचल ही सशक्त और समृद्ध हिमाचल की नींव है।” इस अवसर पर राज्यपाल ने विद्यापीठ इंस्टीट्यूट की ‘कलम ऑफ हिमाचल’ पहल का शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह, राज्यपाल के सचिव संदीप भारद्वाज, शिक्षकों, अभिभावकों और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार का यह कैसा व्यवस्था परिवर्तन? ग्रामीण क्षेत्रों की बसें बंद कर जनता को किया जा रहा परेशान : गोविंदराम शर्मा

अर्की (योगेश चौहान)। पूर्व विधायक अर्की गोविंदराम शर्मा ने प्रदेश सरकार पर ग्रामीण क्षेत्रों की बस सेवाएं बंद करने को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे तथाकथित “व्यवस्था...
article-image
हिमाचल प्रदेश

टोल फ्री नंबर 1950 पर की जा सकती है शिकायत : निजी संपत्ति पर पोस्टर- बैनर- होल्डिंग लगाने की भवन मालिक से लेनी होगी लिखित अनुमति

आदर्श आचार संहिता के प्रभावी पालन को लेकर स्थाई समिति की बैठक आयोजित उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ।  चंबा, 26 मार्च :  उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

यूको बैंक ने स्कूल को भेंट किए पिलर हीटर

पट्टा मेहलोग 24 जनवरी (तारा) : यूको बैंक शाखा कुठाड़ ने अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए सीएसआर फंड के तहत क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृष्णगढ़ पब्लिक स्कूल के लिए दो पिलर हीटर दान...
Translate »
error: Content is protected !!