मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी

by
एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया। यहां से एक व्यक्ति को जमानत मिल गई है। शेष 14 आरोपियों को एक सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, वन विभाग की टीम अवैध कटान में शामिल कुछ और लोगों को जल्द पकड़ने की बात कह रही है।
चंबा-साहो-सिल्लाघ्राट मार्ग पर लुड़ेरा स्थित वन विभाग की चेकपोस्ट पर वन विभाग की टीम ने मेपल की गांठों के साथ तीन लोगों को वाहन समेत पकड़ा था। इसके बाद वन मंडल चंबा की टीम ने जंगल में मेपल की गांठों को अवैध रूप से काटने समेत सप्लाई करने में उनके साथ शामिल अन्य आठ लोगों को शहर के एक होटल से दबोचा। इस दौरान एक व्यक्ति जमानत मुचलके पर छूट गया। वन विभाग की टीम इनके जरिये सड़क से सात किलोमीटर दूर सनोथा से होते हुए बाडुआ जंगल पहुंची, जहां आरोपियों ने मेपल के पेड़ों की गांठों को अवैध रूप से काटा था। टीम ने पेड़ों की पहचान भी आरोपियों से करवाई। इसके बाद टीम ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में छह और आरोपियों को पकड़ा। इसी क्रम में वन विभाग की टीम की ओर से पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश किया गया। यहां से एक व्यक्ति को जमानत मुचलके पर रिहा किया। शेष आरोपियों को एक सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
उधर, मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि मेपल पेड़ों की लकड़ी के अवैध कटान मामले में पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से एक को जमानत मिल गई है। शेष को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए के अंतर्गत लंबित मामलों का निर्धारित समय में किया जाए निपटारा : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित एएम नाथ। चंबा, 2 मार्च : उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने निर्देश दिए हैं कि वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) के अंतर्गत लंबित...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब की युवती की कथित हत्याकांड में 1 गिरफ्तार : दूसरा आरोपी दस दिन बाद भी फरार, मुक्तसर की रहने वाली थी युवती, मृत मिली कसोल में युवती

एएम नाथ।  कुल्लू :  जिला कुल्लू  के कसोल में होटल में एक युवती की कथित हत्या मामले में पुलिस ने एक आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को 24 जनवरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 25 नेशनल हाईवे का काम चल रहा, जिनकी कुल लंबाई 2,592 किलोमीटर ..एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कहा केन्द्रीय मंत्री नड्डा ने : अधिकारी को पीटने के मामले में केन्द्री मंत्री की कड़ी टिप्पणी

इम5 नाथ । बिलासपुर : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बचत भवन बिलासपुर में राज्य में चल रही एनएचएआई की परियोजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डीसी राघव शर्मा ने लगवाया पहला कोविड वैक्सीन, दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू

ऊना (11 फरवरी)- कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण का दूसरा चरण आज से जिला ऊना में शुरू हो गया है, जिसके तहत पहला टीका उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने नंदा अस्पताल में लगवाया।...
Translate »
error: Content is protected !!