मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग : कृषि मंत्री चंद्र कुमार ने जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला में की शिरकत, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उठाया लुत्फ

by

चंबा, 25 जून : कृषि एवं पशु पालन मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश देवी-देवताओं की धरती है। यहां पर आयोजित होने वाले मेले, त्यौहार और उत्सव हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग हैं। मेले हमारे जीवन में हर्ष, आनंद, उमंग, उल्लास, प्रेम, शांति, संतुष्टि तथा खुशियों का संचार करते हैं। इन मेलों से सामाजिक सहयोग, समरसता, सौहार्द तथा भाईचारा बढ़ता है। मेले सांस्कृतिक रूप से सभी को समृद्धि प्रदान करते हैं।
कृषि मंत्री चंद्र कुमार आज डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के बनीखेत में चार दिवसीय आषाढ़ नाग मेला की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बोल रहे थे।
इस अवसर पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रही ।
कृषि मंत्री ने कहा कि मेले, त्यौहार व उत्सव हमारे समाज की पहचान है और इनके आयोजन से क्षेत्र के लोगों को एक दूसरे के साथ मिलने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि संस्कृति और सभ्यता को संजोए रखने के लिए मेलों की अहम भूमिका है।
मेले व त्योहार हमारी पुरातन व समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और रीति-रिवाजों के परिचायक हैं। विविधता में एकता के प्रतीक मेले व उत्सवों के आयोजन से हमारी संस्कृति को सहेजने में बल मिलता है। मेले के आयोजन से आपसी भाईचारा सद्भाव कायम रहता है और मेले ग्रामीण समाज को जीवंत बनाते हैं। उन्होंने कहा कि मेले के आयोजन से ग्रामीण प्रतिभाओं को भी अपनी कला व प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए मंच भी प्रदान होता है।
उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
इससे पहले, उन्होंने भूरू नाग मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखद भविष्य की कामना की।
मेला कमेटी के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा शॉल, टोपी तथा चंबा रुमाल भेंट कर सम्मानित किया। मेले में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ अन्य जिलों के कलाकारों ने भाग लेकर अपनी-अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर अध्यक्ष ज़िला कांग्रेस कमेटी कमल ठाकुर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अमित शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में लोग
मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

4 की मौत …होशियारपुर में बस-कार की टक्कर : कार सवार सभी मृतक एक ही परिवार, गांव चलेट दौलतपुर में पसरा मातम

भतीजे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे दौलतपुर निवासी एएम नाथ। ऊना/ होशियारपुर  : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से शोक का माहौल है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कौशल विकास केंद्र पालकवाह को संचालित करेगा ट्रिपल आईटी सलोह : शीघ्र आरंभ होगा 52 करोड़ से बनने वाले पंडोगा-तयूड़ी पुल का निर्माण कार्य -मुकेश अग्निहोत्री।

ऊना,  31 दिसंबर: हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 25 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित कौशल विकास केंद्र पालकवाह का संचालन ट्रिपल आईटी सलोह द्वारा किया जाएगा तथा यहां पर विभिन्न व्यवसायों के विषय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर विश्वविद्यालय में टूरिज्म विलेज खोलने की बात पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
हिमाचल प्रदेश

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना...
Translate »
error: Content is protected !!