मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

by

ई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न हुए मुकाबले में ट्रंप ने हैरिस को मात दे दी है। इससे पहले उन्होंने साल 2016 में हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ जीत दर्ज की थी, लेकिन 2020 में जो बाइडेन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

हैरिस वॉशिंगटन स्थित हावर्ड यूनिवर्सिटी में कहा कि वह चुनाव के नतीजे स्वीकार करती हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं, लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी।’ उन्होंने कहा, ‘हम चुनाव के नतीजों को स्वीकार करना चाहिए। आज मैंने नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप से बात की है और उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी है।’
हैरिस ने कहा, ‘मैंने उन्हें यह भी कहा कि हम परिवर्तन में उनकी और उनकी टीम की मदद करेंगे और हम शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता सौंपने का काम करेंगे।’

उन्होंने कहा, ‘चुनाव के परिणाम वो नहीं हैं, जो हम चाहते थे, जिनके लिए हम लड़ रहे थे। लेकिन जब मैं यह कहती हूं तो मेरी बात सुनें कि अमेरिका के वादों की रोशनी तब तक रोशन रहेगी जब तक हम हार नहीं मान लेते और लड़ना जारी रखते हैं।’ उन्होंने समर्थकों से भी हार नहीं मानने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘कभी कभी जंग में समय लगता है। इसका मतलब यह नहीं है कि हम जीतेंगे नहीं।’

राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे हैरिस के लिए बेहद निराशाजनक हैं। निवर्तमान राष्ट्रपति बाइडन के जुलाई में व्हाइट हाउस की दौड़ से पीछे हटने के बाद हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवारी हासिल की थी। वह अमेरिका में किसी प्रमुख पार्टी द्वारा राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित की जाने वाली पहली अश्वेत महिला बनी थीं।

क्या रहे नतीजे : ट्रंप को 292 और हैरिस को 224 इलेक्टोरल वोट हासिल हो चुके हैं। ट्रंप (78) अमेरिकी इतिहास में देश के राष्ट्रपति चुने जाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। उन्होंने विस्कोन्सिन में जीत के साथ राष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए जाने के लिए जरूरी 270 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती सहित 3 की मौत, 2 घायल : कुमारसेन में अनियंत्रित होकर कार सतलुज नदी में गिरी

एएम नाथ। शिमला :   जिला शिमला में कुमारसेन के समीप महोली में एक सेलेरियो कार के अनियंत्रित सतलुज नदी में गिर गई । उक्त हादसे में हादसे में दंपती सहित 3 लोगों की मौके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा पर नितिका के उज्ज्वल भविष्य के लिए 21 लाख की एफडी

मंडी, 9 जनवरी।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के अनुरूप मासूम नितिका के नाम 21 लाख रुपये की एफडी करके उज्ज्वल भविष्य की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन...
हिमाचल प्रदेश

बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन : 21 अगस्त तक चलेगा यह अभियान: जिला निर्वाचन अधिकारी

धर्मशाला, 2 अगस्त – कांगड़ा जिला में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं त्रुटि रहित व अपडेट बनाए रखने के उद्देश्य से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में सत्यापन का कार्यक्रम आरम्भ...
article-image
पंजाब

जखमी की दूसरी पुस्तक शहनाई और जनाजा का लोकापर्ण छह अक्टूबर को

गढ़शंकर। ओम प्रकाश जखमी की दूसरी पुस्तक शहनाई और जनाजा का लोकापर्ण छह अक्टूबर को पिंक रोज होटल में सुबह 11 वजे किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए दोआबा साहित्य सभा के अध्यक्ष पवन...
Translate »
error: Content is protected !!