मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का मिला शव

by

 जीरकपुर :   स्थित मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। इसके बाद मैकडॉनल्ड्स के स्टाफ ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जैसे ही सूचना पुलिस कंट्रोल रूम पर चली तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।  जीरकपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया और फॉरेंसिक टीम ने वहां से कई नमूने एकत्रित किए। पुलिस ने मामले में जान शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान 26 वर्षीय अर्थप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने मैकडॉनल्ड्स के बाथरूम में मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है। वहीं पुलिस पुलिस सभी स्टाफ से भी पूछताछ कर रही है।  पुलिस ने मैकडॉनल्ड्स में लगे सीसीटीवी की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक कार में आया था और 26 वर्षीय युवक का नाम अर्शदीप सिंह है, जो डेराबस्सी का रहने वाला है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मृतक के शरीर पर किसी भी तरह की चोट का कोई निशान नहीं थे।   वहीं मामले में जीरकपुर के एसएचओ जसकंवल सिंह ने कहा कि मृतक युवक के शरीर पर किसी भी तरह का कोई निशान नहीं था। ऐसा लगता है कि युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पुलिस ने मृतक का शव डेराबस्सी स्थित अस्पताल में रखवा दिया है और उसके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत के असल कारणों पता चलेगा कि उसकी मृत्यु कैसे हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

यौन संबंध बनाए, गुप्तांग में करंट लगाया : गन पॉइंट पर हिमाचल के शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में पढ़ने आये छात्र को किडनैप कर

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। चंडीगढ़/ शिमला  :  मोहाली के खरड़ से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। शिमला से पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ने आए एक छात्र को सेक्टर-88 के कार डीलर...
article-image
पंजाब

पुजारी, पंडे और सेवकों सहित कुल 14 लोग झुलसे , घायलों में नौ को इंदौर किया रेफर : भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लगने से हुआ हादसा

भोपाल, 25 मार्च :  उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान होली का उत्सव मनाते समय गर्भगृह में आग लग गई।  इसकी चपेट में आने...
Translate »
error: Content is protected !!