मैकेनिक और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार हमीरपुर में 4 को

by
हमीरपुर 30 मई। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कैहडरू में स्थित ओम् नमः शिवाय ऑटोमोबाइल्स में मैकेनिक के दो और सिक्योरिटी गार्ड के चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 4 जून को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में सुबह साढे दस बजे से दोपहर दो बजे तक साक्षात्कार लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं या बारहवीं पास और मोटर मैकेनिक ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। उनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मोटर मैकेनिक के पदों के लिए अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को बारह हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 या कंपनी के मोबाइल नंबर 86288-10033 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास खण्ड पट्टा के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित

पट्टा मेहलोग, 27 मई (तारा) : सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के निर्वाचन के परिणाम घोषित हो गए हैं। यह जानकारी बुधवार को ज़िला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त की अध्यक्षता में साइकिलिंग एसोसिएशन के साथ बैठक का आयोजन : साइकिलिंग लेन एवं ट्रेल्स निर्माण के सम्बन्ध में की गयी विस्तृत चर्चा

एएम नाथ।  शिमला 26 सितम्बर – उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ़ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश की राजधानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार पर सुधीर शर्मा का तीखा हमला …पुरानी योजनाओं पर शिलान्यास, वाहवाही बटोरने में जुटे सुक्खू : सुधीर शर्मा

पूर्व सरकार की योजनाओं का श्रेय लेने का आरोप, धर्मशाला की अधूरी परियोजनाओं और युवाओं के रोजगार पर मांगा जवाब एएम नाथ, धर्मशाला। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं धर्मशाला के विधायक सुधीर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सबूत है तो पेश करें वरना ख़ामोश रहें मुख्यमंत्री, पद की गरिमा का रखें ध्यान : जयराम ठाकुर जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजक

जनसभा में जाकर पूर्व विधायक को कुट्टो कहना अराजकताअ भिषेक मनु सिंघवी की हाई कोर्ट में दायर याचिका पर बोले नेता प्रतिपक्ष हर्ष महाजन लाटरी से जीत गए हैं, उन्होंने राजसभा के सदस्य के...
Translate »
error: Content is protected !!