मैगा रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने लिया हिस्सा, 311 का हुआ मौके पर चयन

by

होशियारपुर:पंजाब सरकार के मिशन घर-घर रोजगार के अंतर्गत जिला रोजगार व कारोबारब्यूरो में सोनालिका ट्रैक्टर्ज लिमिटेड में कांट्रेक्टर के माध्यम से भर्ती संबंधी मैगा रोजगार मेला लगाया गया। इस रोजगार मेले में 650 नौजवानों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 311 का मौके पर ही चयन हो गया जबकि 199 को शार्टलिस्ट किया गया है। जानकारी देते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात के नेतृत्व में आयोजित इस रोजगार मेले के प्रति नौजवानों में काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा कि होशियारपुर की प्रसिद्ध इंडस्ट्री इंटरनेशनल
सोनालिका की ओर से बड़े स्तर पर जिला रोजगार ब्यूरो के माध्यम से नौजवानों को विभिन्न ट्रेडों के लिए चुना गया है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने रोजगार मेले का दौरा करते हुए नौजवानों से बातचीत की व उनको नियुक्ति पत्र भी सौंपे। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में दसवीं, बारहवींआई.टी.आई पास 18 वर्ष 45 आयु वर्ग के नौजवानों का सोनालिका में बतौर हैल्पर, मशीन आपरेटर व ट्रेनीज के तौर पर चयन किया गय है। उन्होंने बताया कि जिले में डिप्टी कमिश्नर के नेतृत्व में चलाए जा रहे मिशन रैड स्काई के अंतर्गत भी नशा छोड़ चुके नौजवानों के पुर्नवास की ओर कदम बढ़ाते हुए आज के रोजगार मेले में ऐसे 60 नौजवानों ने भाग लिया, जिनमें से 22 नौजवानों का मौके पर ही चयन कर लिया गया। उन्होंने कहा कि
जिले के 14 ओ.ओ.ए.टी क्लीनिकों से आए 14 काउंसलरों की ओर से इसमें पूरासहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले में मिशन रैड स्काई के अंतर्गत इलाज करवा कर नशा छोडऩे वाले नौजवानों के पुर्नवास के लिए लगातार प्रयासकिया जा रहा है ताकि उनको समाज की मुख्य धारा के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके पर जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, प्लेसमेंट अधिकारी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा व जी.ओ.जीज भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Citizens should take a pledge

Commissioner Municipal Corporation planted saplings in Ekta Nagar Gaushala Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/June 7 : Dr. Amandeep Kaur Commissioner of Municipal Corporationi nformed that with the aim of making the environment clean and pollution free, various...
article-image
पंजाब

महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का पंजाब में ऐतिहासिक फैसला

चंडीगढ़ :  पंजाब में महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण देने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। यह कदम न केवल रोजगार के नए दरवाज़े खोलेगा, बल्कि पंजाब के सामाजिक और प्रशासनिक ढांचे...
article-image
पंजाब

महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई गिरफ्तार : यौन उत्पीड़न, धमकी देने और पद के दुरुपयोग के आरोप में केस दर्ज

खन्ना। महिला कांस्टेबल के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में एएसआई मंजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि एएसआई महिला कांस्टेबल को काफी समय से परेशान कर रहा था। वह उसे...
article-image
पंजाब

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत

लुधियाना: नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। उक्त युवक का पिछले 2 महीने से उसका उपचार चल रहा था, युवक नशा करने का आदी बताया जा रहा है। कल उसका दोस्त...
Translate »
error: Content is protected !!