मैच करवाने का चैलेंज स्वीकारा : स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुक्खू से मांगेंगे माफी

by
रोहित जसवाल।  नालागढ़ :   हिमाचल प्रदेश स्टेट कबड्डी टीम की सिलेक्शन को लेकर उठे विवाद में अब टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर खुलकर सामने आए हैं।  उन्होंने स्टेट की कबड्डी टीम और बाहर किए गए खिलाड़ियों के बीच 1 मैच करवाने का चैलेंज स्वीकार किया है और कहा है कि अगर स्टेट की चुनी गई कबड्डी टीम इस मैच को हार जाती है तो वह खेल मंत्री और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से माफी मांगेंगे।
यह मामला प्रमुखता से उठा था, जिसके बाद अब इस पूरे मामले को लेकर अर्जुन अवार्डी और देश के अग्रणी कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री डीएसपी अजय ठाकुर अब सामने आए हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पेज से एक वीडियो शेयर करके मैच करवाने का चैलेंज स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि नालागढ़ के खेल प्रेमियों ने इस बाबत स्टेट की चुनी हुई कबड्डी टीम पर सवाल उठाए थे और अपना पक्ष रखकर काबिल खिलाड़ियों को टीम में जगह न दिए जाने का आरोप लगाया था. खेल प्रेमियों की इस आवाज के आगे अब कहीं न कहीं अजय ठाकुर झुकते नजर आ रहे हैं और उन्होंने एक वीडियो शेयर करके मैच करवाने की बात कबूली है।
इस बारे में अर्जुन अवार्ड और कबड्डी वर्ल्ड विजेता खिलाड़ी अजय ठाकुर ने कहा है कि उनके ऊपर पिछले कई दिनों से आरोप लगाए जा रहे हैं कि सिफारिश के तहत कबड्डी फेडरेशन हिमाचल प्रदेश ने खिलाड़ियों का चयन किया है. उन्होंने कहा कि पूरे हिमाचल के 280 खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे जिनमें से 12 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और यह वे 12 खिलाड़ी हैं जो अपनी काबिलियत के दम पर चुने गए हैं।
                             उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी का चयन सिफारिश के तहत नहीं किया गया है, सभी अपने दम पर चुने गए हैं. उन्होंने कहा कि लोग सिफारिश का आरोप लगा रहे हैं, वह उनके द्वारा जो खिलाड़ी चुने गए हैं, उन्होंने चैलेंज किया है कि एक मैच हिमाचल की टीम के साथ लगाया जाए. उन्होंने कहा कि वह इस चैलेंज को स्वीकार करते हैं. अगर हिमाचल की टीम उन खिलाड़ियों से हार जाती है तो वह सुखविंदर सिंह सुक्खू और खेल मंत्री से इस टीम के लिए कहेंगे कि उन्होंने सिफारशी टीम को चुना है और इस टीम को डिसक्वालीफाई किया जाए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिंतपूर्णी में आयोजित पोषण पखवाड़े में शामिल हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल

राज्य सरकार कुपोषण के उन्मूलन को लेकर प्रतिबद्ध – कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल रोहित जसवाल।  चिंतपूर्णी, 16 अप्रैल। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता और स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनी राम शांडिल आज चिंतपूर्णी विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रियायती यात्रियों के लिए ‘हिम बस कार्ड’ प्रक्रिया शुरू, यात्रा होगी अधिक सुगम

रोहित जसवाल। ऊना, 11 नवंबर. रियायती श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को बेहतर, पारदर्शी और व्यवस्थित सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने आरएफआईडी आधारित ‘हिम बस कार्ड’...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वेंटिलेटर पर ब्रेन-डेड पति : पत्नी ने मांगी मां बनने की इजाजत : हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला

केरल हाईकोर्ट ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण अंतरिम आदेश पारित करते हुए एक अस्पताल को निर्देश दिया है कि वह ‘ब्रेन-डेड’ यानी दिमागी तौर पर मृत घोषित किए जा चुके एक व्यक्ति के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

56 लोगों को स्वास्थ्य कार्ड व 5 लोगों को गोल्डन कार्ड जारी ….घर-द्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही सरकारः सत्ती

सामुदायिक भवन बसदेहड़ा में एक दिवसीय स्वास्थ्य मेले की सत्ती ने की अध्यक्षता ऊना  : आजादी के अमृत महोत्सव ओर आयुष्मान भारत योजना के तहत आज खंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक भवन...
Translate »
error: Content is protected !!