मैली जंगल में हो रही अवैध माइनिंग की शिकायत करने पर वाले पर घर में घुसकर  हमला किया, हमलावर भागते समय छोड़ गए बाइक व तेजधार हथियार

by
गढ़शंकर I  रविवार की रात मैली गांव में संदीप भाटिया पुत्र सुरिंदर पाल ने देवराज, अवतार चंद व जतिंदर कुमार के सामने बताया कि वह घर मे बैठे हुए थे इस दौरान घर का गेट खटखटाने पर उसने गेट खोला तो दर्जन के करीब हथियारबंद लोग उसके घर में घुस गए और उसे रेत की अवैध माइनिंग की उसके द्वारा की शिकायत पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए धमकियां देने लगे। संदीप भाटिया ने बताया कि हल्ला गुल्ला सुनकर आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हो गए तो हथियारबंद लोग वहां से भाग गए और जाते समय अपना मोटरसाइकिल व तेजधार हथियार छोड़ गए। इस घटना की शिकायत संबंधित परिवार ने पुलिस विभाग के जारी किए फोन नंबर पर दी। इस घटना की जानकारी प्राप्त होने पर जैजों पुलिस चौकी के इंचार्ज एएसआई सतविंदर सिंह ने पीड़ित परिवार का बयान लिया और आरोपियों पर कड़ी करवाई करने का आश्वासन दिया। संदीप कुमार ने बताया कि हमलावरों में पंचायत सदस्य और हत्या के मामले में जमानत पर आया व्यक्ति शामिल था। उसने अंदेशा जताया कि उक्त व्यक्ति उसे जान से मार सकते हैं और उनपर कड़ी करवाई करनी चाहिए।
गार्ड पर भी किया था हमला….
कुछ दिन पहले जंगल मे रेत की अवैध माइनिंग करने जा रहे लोगों को जंगलात विभाग के कर्मचारी जतिंदर सिंह ने रोकने की कोशिश की थी तो माइनिंग माफिया के लोगों ने गार्ड का मोबाइल फोन छीन लिया था और उसके साथ धक्का मुक्की तक को थी। इस बात की शिकायत गार्ड ने चब्बेवाल पुलिस व एसएसपी होशियारपुर को दी थी लेकिन माइनिंग करने वालो को
पर सियासी आशीर्वाद के चलते कोई करवाई नही हुई बल्कि गार्ड को राजीनामा करने के लिए बेबस कर दिया गया।
गौरतलब है कि चब्बेवाल विधानसभा के पहाड़ी गांव मैली जोकि जंगलों में रेत की अवैध माइनिंग व खैर के पेड़ों की अवैध कटाई में चर्चा में है। यहां से 30 के करीब ट्रैक्टर ट्रॉली चालक जंगलों से रेत की अवैध माइनिंग कर माहिलपुर सहित दर्जनों गांवों में वेचते है उनके इस काले धंधे को यहां सियासी पार्टी के नेताओं का आशीर्वाद प्राप्त है वही इसमें जंगलात विभाग के कर्मचारी भी शामिल है। काफी अरसे से मैली के जंगलों से रेत का अवैध माइनिंग किया जा रहा है जिसे रोकना पंचायत व जंगलात विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों का मुख्य कर्तव्य बनता है। गांव से कोई व्यक्ति इस अवैध माइनिंग की शिकायत जंगलात विभाग के अधिकारियों को करता है तो उस शिकायत पर करवाई करने की जगह माइनिंग करने वाले लोग शिकायतकर्ता के घर पुहंचकर धमकियां देते हैं कि आइंदा शिकायत न करे अन्यथा विपरीत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में सीपीआईएम ने मनाया मजदूर दिवस : अमेरिका के शिकागो शहर में मजदूरों ने 18 घंटे के कार्यदिवस का जोरदार किया था विरोध – मट्टू

गढ़शंकर, 1 मई: सीपीआईएम तहसील गढ़शंकर द्वारा आज 1 मई को डॉ. भाग सिंह हॉल गढ़शंकर में मई दिवस मनाया गया और इस अवसर पर पार्टी राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल और राज्य...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मामले जो लोक अदालत में लिए जाएंगे – राष्ट्रीय लोक अदालत 14 दिसंबर, 2024 को आयोजित

रोहित भदसाली बिलासपुर :   जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर द्वारा 14 दिसंबर, 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं और झंडूता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। मामले जो लोक...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी. कॉम. पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा

गढ़शंकर, 19 फरवरी: बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर ग्रेजुएट कोर्स बी.कॉम। पांचवें सेमेस्टर का रिजल्ट उत्कृष्ट रहा है. कॉलेज के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. लखविंदरजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब यूनिवर्सिटी...
article-image
पंजाब

चब्बेवाल के हर गांव, हर घर तक पहुंचे हर सुविधा, यही मेरा संकल्प – डॉ इशांक कुमार

प्रचार के आखरी दिन की लोगों से भावनात्मक अपील होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : मेरे चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के हरेक गांव का हर घर, विकास की तस्वीर होना चाहिए। मेरा सपना है कि मेरे हलके के...
Translate »
error: Content is protected !!