मैहला पंचायत सचिव बर्खास्त, टाइल खरीद में मिलीं गंभीर अनियमितताएं : इंटरलॉक टाइलों की खरीद, स्टॉक लेखांकन और उपयोग में मिली गंभीर वित्तीय अनियमितताएं

by

विभागीय जांच में आरोप प्रमाणित, जेई और रोजगार सेवक के बाद सचिव पर भी गिरी गाज

एएम नाथ। चंबा :  ग्राम पंचायत मैहला में इंटरलॉक टाइलों की खरीद, स्टॉक लेखांकन और उनके उपयोग में पाई गई गंभीर वित्तीय एवं प्रक्रियात्मक अनियमितताओं पर पंचायत सचिव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। उपायुक्त एवं सक्षम अनुशासनिक प्राधिकारी मुकेश रेपसवाल ने पंचायत सचिव को सरकारी सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी किए हैं। यह कार्रवाई केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1965 के तहत की गई है।
मामले में पंचायत सचिव के खिलाफ 13 अक्तूबर 2025 को ज्ञापन संख्या 4796-98 के माध्यम से आरोप तय किए गए थे। उन पर केंद्रीय सिविल सेवा आचरण नियम, 1964 के नियम-3 के उल्लंघन का आरोप था। विभागीय जांच के लिए चंबा के एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया था।
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि मैहला पंचायत में सामग्री खरीद, स्टॉक लेखांकन और उपयोग में गंभीर वित्तीय एवं प्रक्रियात्मक अनियमितताएं पाए जाने पर पंचायत सचिव को सरकारी सेवा से बर्खास्त किया गया है।
————————–
जांच में आरोप प्रमाणित, व्यक्तिगत सुनवाई का भी मिला मौका

विभागीय जांच के दौरान पंचायत सचिव को अपना पक्ष रखने और साक्ष्यों पर प्रतिवाद करने का पूरा अवसर दिया गया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट में लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। इसके बाद कर्मचारी से जांच रिपोर्ट पर आपत्तियां और लिखित अभ्यावेदन मांगा गया। छह जुलाई 2026 को पत्र जारी कर उन्हें व्यक्तिगत सुनवाई का अवसर भी दिया गया। हालांकि, उनके अभ्यावेदन में ऐसा कोई नया तथ्य नहीं पाया गया, जिससे जांच अधिकारी के निष्कर्षों में बदलाव किया जा सके।
अनुशासनिक प्राधिकारी ने माना कि पंचायत में सामग्री की खरीद, प्राप्ति, स्टॉक लेखांकन, अभिरक्षा और उपयोग के स्तर पर गंभीर चूक हुई। इसे ईमानदारी, सावधानी और कर्तव्यनिष्ठा के निर्धारित मानकों के विपरीत गंभीर कदाचार माना गया। इसके बाद नियम-11 के तहत उपलब्ध बड़ी सजा के प्रावधानों में नियम 11(viii) के तहत सेवा से बर्खास्तगी का आदेश जारी किया गया।
———————-
जेई और रोजगार सेवक पर भी हो चुकी है कार्रवाई

इंटरलॉक टाइलों की खरीद से जुड़े इसी मामले में इससे पहले कनिष्ठ अभियंता और ग्राम रोजगार सेवक को भी सेवामुक्त किया जा चुका है। अब पंचायत सचिव के खिलाफ कार्रवाई के बाद मामले में विभागीय स्तर पर एक और बड़ी कार्रवाई हुई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला सम्पन्न मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता

बीबीएन, 16 जनवरी (तारा) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात्रि सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला … बोले, कर्मचारियों का भरोसा खो चुकी है कांग्रेस सरकार

कर्मचारियों के आंदोलन से घिरी सरकार, जयराम ने उठाए पेंशन और पेपर लीक के मुद्दे पेपर लीक पर केंद्र के सख्त कानून का स्वागत, कांग्रेस पर बरसे जयराम ठाकुर एएम नाथ। शिमला : नेता...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के भरें जाएंगे 27 पद

ऊना, 9 सितंबर: निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं, हिमाचल प्रदेश ने फार्मासिस्ट(एलोपैथी) के 27 पद अनुबंध आधार पर बैच बाईज़ अधिसूचित किए हैं। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि फार्मासिस्ट(एलोपैथी)...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवहन निगम ने 2,250 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचायाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

एएम नाथ। शिमला : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चम्बा ज़िले के कलसुंई क्षेत्र में फंसे श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की...
Translate »
error: Content is protected !!