मोटे अनाज़ की महत्ता बारे कृषि सखियों को किया जागरूक : पोषक मोटे अनाजों कोदा, कांगणी, सांवा, चैलाई, कुटकी इत्यादि का इतिहास 5 हज़ार वर्ष से भी पुराना माना जाता

by

ऊना, 29 अप्रैल – विकास खंड ऊना में कृषि विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया जिसमें कृषि सखियों को मोटे अनाज बारे जानकारी दी गई। कृषि विषयवाद विशेषज्ञ प्यारो देवी ने किसानों को मोटे अनाज की गुणवत्ता और मोटे अनाज में उपलब्ध पोषक तत्वों बारे जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि भारतीय उपमहाद्वीप में पोषक मोटे अनाजों (कोदा, कांगणी, सांवा, चैलाई, कुटकी) इत्यादि का इतिहास 5 हज़ार वर्ष से भी पुराना माना जाता है। ये पोषणयुक्त मोटे अनाज हमारे भोजन का केंद्र बिंदु थे लेकिन समय के साथ अन्य अनाजों ने इनका स्थान ले लिया।
उन्होंने बताया कि देश की खाद्य सुरक्षा को बल मिला लेकिन पोषण की समस्या बढ़ती चली गई। अन्य अनाजों के उत्पादन पर जलवायु परिवर्तन का असर कम उत्पादन और बढ़ती जागत के रूप में देखा गया, वहीं ये पुराने अनाज जलवायु के अनुकूल हैं और सूखे की स्थिति में भी बिना किसी लागत के साथ उच्च उत्पादन देते हैं। पोषणयुक्त अनाजों के अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है ताकि इन्हें बचाए रखने और आगे बढ़ाने का काम किया जा सके।
उन्हांेने कृषि सखियों से आहवान किया कि संबंधित गांव के किसानों को मोटे अनाज की खेती करने की ओर प्रेरित करें तथा उन्हें इनकी महत्वत्ता बारे विस्तापूर्वक बताकर जागरूक करें।
शिविर में कृषि विकास अधिकारी बलदेव चंद, सुनीता शर्मा, राजा राम तथा ब्लाॅक तकनीकी प्रबंधक अरूण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को 24 घंटे के भीतर निकटतम मैजिस्ट्रैट के समक्ष प्रस्तुत करना होता : संदीप सिंह सिहाग

ऊना: 11 सितंबर – हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के निर्देशानुसार आज एडीआर भवन, ऊना के सभागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के सौजन्य से जांच अधिकारियों एवं यातायात पुलिस के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया

गढ़शंकर :   प्राइमरी स्कूल नुस्सी में पंजाब की हिंदुस्तान यूनिलीवर नार्थ शक्ति टीम द्वारा बच्चों के साथ ओरल डे मनाया गया ।  जिसमें एएससीएम  अंकित शर्मा, टीएसओ अरुण जिंदल,आरएसपी सुरेश कुमार, रजनी कुमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर बद्दी दे रहा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण : DC मुकेश रेपसवाल

आईटीआई व 12वीं पास युवाओं को सीपेट बद्दी में प्रवेश हेतु कार्ययोजना तैयार करें एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि केन्द्रीय पेट्रोकेमिकल्स अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीपेट), बद्दी द्वारा प्लास्टिक्स...
article-image
हिमाचल प्रदेश

Hamirpur News : सड़क दुर्घटना के घायलों का डेढ लाख रुपये तक हो सकता है कैशलैस इलाज …सभी अस्पतालों में प्रदर्शित होने चाहिए इस योजना के पोस्टर: गंधर्वा राठौड़

एएम नाथ। हमीरपुर 25 मई। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सोमवार को उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। इस...
Translate »
error: Content is protected !!