मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा भुगत रहा देश…. ट्रंप की भारत पर पेनाल्टी सुन कांग्रेस हमलावार

by

नई दिल्ली । कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दल डोनाल्ड ट्रंप के उस ट्वीट का हवाला देकर पाकिस्तान के साथ सीजफायर पर सरकार को घेर रहे हैं। अंकल सैम ने एक और ट्वीट कर खलबली मचा दी है।

भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान करते हुए US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कह दिया कि सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट किया है उसमें कुछ बातें कैपिटल लेटर में लिखी गई हैं।  इसमें टैरिफ, पेनाल्टी, रूस, सैन्य साजोसामान, चीन का भी जिक्र है. संसद सत्र चल रहा है, ऐसे में विपक्ष सरकार पर और हमलावर हो सकता है. ट्रंप के टैरिफ ऐलान पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है।

‘मोदी ने ट्रंप का प्रचार किया’ :  ट्रंप ने ट्वीट किया ही था कि कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया, ‘ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ ठोक दिया, साथ ही पेनल्टी भी लगा दी. नरेंद्र मोदी की ‘दोस्ती’ का खामियाजा देश भुगत रहा है.’ तल्ख अंदाज में कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से कहा गया- ‘मोदी ने ट्रंप का प्रचार किया. लपक-लपककर गले मिले. फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया में ट्रेंड कराया. आखिर में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ ठोक दिया. भारत की विदेश नीति पूरी तरह फेल हो चुकी है।

वैसे भी पिछले 48 घंटे में कई बार राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेताओं ने ट्रंप के ट्वीट का जिक्र कर सरकार पर सवाल दागे थे. दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान आतंकियों पर एक्शन से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत पर हमले की नाकाम कोशिश की फिर अचानक एक शाम सीजफायर का ट्वीट ट्रंप की तरफ से आया था. एक दिन पहले ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरते हुए चुनौती दी थी कि हिम्मत है तो प्रधानमंत्री जी संसद में बताएं कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. आज सुबह भी जब राहुल कैमरे के सामने आए तो उन्होंने कहा कि पीएम ने नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं. हालांकि पीएम ने एक दिन पहले संसद में कहा था कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत को ऑपरेशन सिंदूर रोकने के लिए नहीं कहा. आज राहुल ने दिन में कहा कि अगर पीएम बोले तो ट्रंप खुलकर बोलेंगे. यह सब हलचल चल ही रही थी तभी ट्रंप ने एक और सनसनीखेज ऐलान कर दिया.

ट्रंप का पूरा ट्वीट पढ़िए

ट्रंप ने छोटे अक्षरों में लिखा ‘याद रखिए, भारत वैसे तो हमारा मित्र है लेकिन हाल के कुछ वर्षों में हमने उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है क्योंकि उसके टैरिफ बहुत ज्यादा हैं. दुनिया में सबसे ज्यादा हैं और किसी भी देश की तुलना में उसके यहां सबसे कठोर और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार अड़चने हैं.’ आगे ट्रंप की लाइनें बता रही हैं कि वह भारत और रूस के संबंधों से कितने खफा हैं. उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा अपने ज्यादातर सैन्य उपकरण रूस से ही खरीदे हैं… भारत रूस का सबसे बड़ा ऊर्जा खरीदार भी है.

अमेरिकी राष्ट्रपति का गुस्सा किस-किस बात को लेकर है ये उन्होंने ट्वीट में साफ लिखा है. आगे की लाइनें बड़े अक्षरों में लिखी गई हैं. ट्रंप ने कहा कि ऐसे समय में जब हर कोई चाहता है कि रूस यूक्रेन में हत्याएं रोके – सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसलिए भारत को 1 अगस्त से 25% टैरिफ और उपरोक्त सभी के लिए जुर्माना देना होगा. इस मामले पर ध्यान देने के लिए धन्यवाद. आखिर में उन्होंने लिखा- MAGA यानी मेक अमेरिका ग्रेट अगेन.

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने केंद्र पर लगाया सौतेले रवैए का आरोप – मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मुताबिक पिछले साल के मानसून के बाद से केंद्र सरकार ने कोई आपदा राहत निधि आवंटित नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार...
article-image
पंजाब

टाटा ऐस व  महिंद्रा बोलेरो की टक्कर : ऐस चालक की मौत , ऐस में लदे एक बैल की भी मौत 

गढ़शंकर :  गढ़शंकर  होशियारपुर सड़क पर टाटा ऐस व  महिंद्रा पिकअप में हुई टक्कर में जिससे टाटा ऐस चालक व उसमे लदे एक बैल की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि महिंद्रा पिकअप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दशहरा से पहले बजयंत्रियों को मिलेगा नजराना, आई-कार्ड भी बनेंगे

बजयंत्रियों के सम्मान में दशहरा कमेटी का बड़ा फैसला, पहले ही मिलेगा नजराना घर लौटते समय परिवार के लिए खरीद सकेंगे सामान, उत्सव से पहले मिलेगा नजराना एएम नाथ। कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार द्वारा ई-रिक्शा परमिट के लिए अधिसूचना जारी

एएम नाथ। शिमला : प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि परिवहन विभाग ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत राज्य के विभिन्न उप-मंडलों के पहाड़ी क्षेत्र और सार्वजनिक सुरक्षा के...
Translate »
error: Content is protected !!