मोबाइल गेम खेलने से रोका तो 14 वर्षीय किशोर ने उठाया खौफनाक कदम : धर्मशाला में मातम

by

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के खनियारा रक्कड़ क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिजनों ने उसे मोबाइल गेम खेलने से रोककर पढ़ाई करने के लिए कहा था, जिसके बाद उसने कथित तौर पर फंदा लगा लिया।
जानकारी के अनुसार, घटना के समय किशोर घर में था। मोबाइल फोन देने से मना किए जाने और पढ़ाई के लिए कहे जाने के बाद वह कथित तौर पर नाराज होकर कमरे में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो किशोर फंदे से लटका मिला।
परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी आरपी जसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस किशोर की मौत से जुड़े परिस्थितियों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है।
किशोर की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर हिमाचल सरकार एक्शन में : तेल कंपनियों को देनी होगी पेट्रोल-डीजल की सप्लाई के डेली रिपोर्ट

शिमला : हिमाचल सरकार प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी दूर करने के लिए अग्रसर हुई है। जिसके तहत तेल कंपनियों को डीजल व पेट्रोल सप्लाई की डेली रिपोर्ट देने को कहा गया है। खाद्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया पीएम विश्वकर्मा योजना और यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर का शुभारंभ :13 हजार करोड़ की पीएम विश्वकर्मा योजना से होगा देश के शिल्पकारों का कौशल निर्माण – अनुराग सिंह ठाकुर

शिमला 18 सितम्बर – केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा मामले व खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि आज विश्वकर्मा दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली से 13 हजार करोड़ रूपए की...
article-image
पंजाब

यूनिवर्सिटी की ओर से बिना लेट फीस के दाखला तिथि 11 अगस्त तक बढ़ाई

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने सत्र 2025-26 के अंतर्गत विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए बिना विलंब शुल्क के प्रवेश तिथि 11 अगस्त तक बढ़ा दी है। विश्वविद्यालय...
article-image
पंजाब , समाचार

पांच साल की अपनी बेटी की हत्या : 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में, पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार

खन्ना : मछीवाड़ा साहिब के गांव रोहले के गुरप्रीत सिंह ने 52 साल की महिला के प्यार के चक्कर में अपनी पांच साल की बच्ची की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार...
Translate »
error: Content is protected !!