मोबाइल सेवाओं के बंद होने तथा मृतकों की संख्या बारे अफवाहों का मंत्री जगत सिंह नेगी ने किया खंडन

by

राजस्व व बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने चंबा में की पत्रकार वार्ता

प्रदेश सरकार के प्रयासों से श्रद्धालुओं को मिली निशुल्क हेलीकॉप्टर सुविधा : जगत सिंह नेगी

एएम नाथ। चम्बा :  राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज परिधि गृह चंबा में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान स्थानीय विधायक नीरज नैय्यर, सदस्य निदेशक मंडल राज्य पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


जगत सिंह नेगी ने पत्रवार वार्ता के दौरान सबसे पहले श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को विपरीत परिस्थितियों में विशेष सहायता उपलब्ध करवाने के लिए लंगर समितियों, स्थानीय लोगों, पंचायत प्रतिनिधियों, गैर सरकारी एवं सामाजिक संगठनों का प्रदेश सरकार की ओर से विशेष आभार व्यक्त किया किया।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा के चलते चंबा में संचार सुविधाएं वाधित होने से कुछ लोगों ने राज्य सरकार द्वारा इंटरनेट सुविधा बंद करने की अफवाह फैला दी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि संचार सुविधाएं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों की हैं किसी भी विशेष परिस्थितियों में इंटरनेट इत्यादि बंद करने के लिए केंद्रीय सरकार के गृह मंत्रालय की अनुमति आवश्यक रहती है ।
उन्होंने कहा कि श्री मणिमहेश की संपूर्ण यात्रा अवधि में 17 के करीब श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि कुगती पंचायत के दुर्गम क्षेत्र से चार श्रद्धालुओं के शव निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की करीब 60 सदस्यों की टीम भेजी गई । खराब मौसम के कारण कल शाम तक केवल दो शव ही लाए जा सके, जबकि शेष दो शवों को आज शाम तक भरमौर पहुंचाए जाने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि 29 अगस्त से अब तक राज्य पथ परिवहन निगम की 165 बसों के माध्यम से 7000 से अधिक श्रद्धालुओं को चंबा से सुरक्षित पठानकोट, भद्रवाह तथा कांगड़ा इत्यादि स्थानों तक पहुंचाया गया है।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम के चलते छोटे हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी 120 श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा तक सुरक्षित निकाला गया जिसमें वृद्ध, घायल, बीमार श्रद्धालु शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार आपदा ग्रस्त क्षेत्रों से संबंधित व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। उनके दिशा -निर्देश में ,सड़कों पेयजल योजनाओं व विद्युत लाइनों की बहाली तथा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
उन्होंने कहा कि आज मौसम साफ होने के कारण भारतीय सेना के दो चिनूक हेलीकॉप्टर के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं को चंबा सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर भी अभियान कल भी जारी रहेगा।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के तहत चंबा-भरमौर सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है तथा अगले दो दिन में सड़क बहाल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, उप मंडलीय प्रशासन, विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों , सामाजिक संगठनों के लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा
उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र की धार्मिक आस्थाओं के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित बनाया जाएगा । श्री मणिमहेश यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए विशेष मानक संचालन प्रक्रिया बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को बसाने के लिए भूमि उपलब्ध करवाने बारे प्रदेश सरकार ने विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर एफसीए में संशोधन के लिए मामला केंद्र सरकार को प्रेषित किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने पिपलू मेले के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

बैठक में कुटलैहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो रहे विशेष रूप से उपस्थित ऊना, 25 मई – जिला मुख्यालय ऊना में जिला स्तरीय पीपलू मेला आयोजन के विषय में एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ कारोबारी निशांत शर्मा ने दी शिकायत : हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से किया जवाब तलब, डीजीपी ने भी दर्ज करवाया मामला

पालमपुर : पालमपुर के रहने वाले कारोबारी निशांत शर्मा ने डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ शिकायत दी है। इसी शिकायत को लेकर हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्य के गृह सचिव से जवाब तलब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोकगीतों में जनजीवन पर आधारित पुस्तक भेंट:— DC आबिद हुसैन सादिक बिलासपुर ने की सराहना

बिलासपुर, 21 नवंबर :   वरिष्ठ साहित्यकार रामलाल पाठक ने अपनी हाल ही में प्रकाशित पुस्तक “लोकगीतों में जनजीवन” वीरवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल और अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. निधि...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री बहुत तनाव में हैं इसलिए कर रहे हैं उल्टी सीधी बयानबाज़ी- बीजेपी के प्रत्याशी को मुख्यमंत्री दे रहे हैं धमकी, हिमाचल की परंपरा के विपरीत कर रहे हैं काम : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री हमसे आंकड़ा पूछने के बजाय यह बताए वह 43 से 34 कैसे हो गये मुद्दों पर बात करें विक्रमादित्य, अपने काम बताएं, निजी टिप्पड़ी ठीक नहीं एएम नाथ। हमीरपुर :   नेता प्रतिपक्ष जयराम...
Translate »
error: Content is protected !!