मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर अज्ञात चोर सेफ तोड़ करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए ले उड़े : डीएसपी ने कहा पुलिस के इतना समय तक ना पहुंचने पर कोई कारण बताने की जगह कहा हम चोर ही पकड़ लेंगे

by

गढ़शंकर।   गढ़शंकर के मोहल्ला भट्टा में घर में घुसकर चोरों ने करीब 8 तोले सोने के गहने और करीब 50 हजार रुपए अज्ञात  चोर चोरी कर ले उड़े। पारिवारिक सदस्यों द्वारा सुबह साढ़े सात वजे पुलिस को सुचना पुलिस थाने जाकर दी लेकिन पुलिस को एक किलोमीटर सफर तय करने को 11 घंटे लग गए। जिससे पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में है।
समीर बेदी  ने बताया कि कल देर रात नीचे एक कमरे में मेरी माता सौ रही थी और दूसरे कमरे में मेरा भाई ललित बेदी और उनका बेटा सौ रहा था। ऊपरी मंजिल पर कोई भी नहीं सौ रहा था और दरवाजा लगा था। उस पर कोई लॉक नहीं लगाया गया था। क्योंकि घर घनी आबादी में है। अज्ञात चोर ढेर रात घर की  ऊपरी मंजिल में  कमरे में घुसकर अंदर पड़ी अलमीरा को कैंची से तोड़कर और फिर उसके अंदर की तंजौरी(सेफ ) तोड़ कर अज्ञात चोर करीब 8  तोले सोने के गहने और 50 हजार चोरी कर ले उड़े।  जिसकी शिकायत सुबह साढ़े सात वजे पुलिस थाना गढ़शंकर में हम देकर आए। उसके उसके बाद 6 बार पुलिस थाने गए।  हमने खुद सीसीटीवी की फुटेज निकाली और पुलिस को थाने जाकर दी।  लेकिन पुलिस 11 घंटे बाद हमारे घर पहुंची और वह भी हमने काफी एप्रोच की तब जाकर पुलिस पहुंची।
पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में :  पुलिस थाने से मात्र एक किलोमीटर दूर भट्टा मोहल्ले में चोरी हुई और पारिवारिक सदस्यों द्वारा बार थाने जाने के बाद और सीसीटीवी फुटेज खुद ही निकल कर पुलिस को दी। लेकिन पुलिस इस्सके बावजूद 11 घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचना सवालों के घेरे में है कि आखिर पुलिस को 11 घंटे क्यों चोरी वाले घर नहीं पहुंची। जिससे साफ़ है की शहर सुरक्षित नहीं है।  शहर वासी चोरो के रहमो कर्म पर है।  गढ़शंकर शहर में आए दिन चोरी की घटनाएं आम हो गई है।  लेकिन पुलिस चोरी की सुचना मिलने के बाद भी चोरी वाली जगह सुचना मिलने के बाद भी 11 घंटे लगा देती है।
पुलिस की पहुँचने की बात छोड़ो हम चोर को ही पकड़ लगे : डीएसपी परमिंदर सिंह से दोपहर करीब दो वजे सम्पर्क कर पूछा कि अभी तक पुलिस चोरी वाली जगह नहीं पहुंची तो उन्हीनों कहा कि अभी जा रही पुलिस जब दोबारा करीब पांच वजे दोबारा मोबाइल पर कॉल कर बात की तो उन्होनों कहा पुलिस 10 घंटे बाद भी नहीं पहुंची तो  उन्हीनों  पुलिस कि ना पहुंचने का जवाब देने की जगह कहा कि हम चोर को ही पकड़ लेंगे।
फोटो : जिस अलमीरा में सेफ तोड़ कर चोरी की उसकी तस्वीरे और जिस कैंची से सेफ और अलमीरा तोड़ी और बाहर बिखरा पड़ा समान तथा गली में घूमते शक्की ब्यक्ति की सीसीटीवी फुटेज।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

15 अक्तूबर तक बंद रहेगा नगरोटा-भाटी-भदरेड़ मार्ग

नगरोटा बगवां , 6 अक्तूबर। नगरोटा बगवां उपमंडल के अन्तर्गत गुम्मर से नगरोटा-भाटी-भदरेड़ रोड के मरम्मत कार्य के चलते यह मार्ग 15 अक्तूबर, 2023 तक हर प्रकार के यातायात के लिए पूर्ण रूप से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता, हर विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल : संजय रतन

राकेश शर्मा : ज्वालामुखी /तलवाड़ा :  विधायक ज्वालामुखी संजय रत्न ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुटियारा में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षा प्राप्त...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

5897 मरीज एचआईवी पॉजिटिव हिमाचल में – जिला कांगड़ा में 1576, ऊना में 679 पॉजिटिव : बीमारी की मुख्य वजह- नशे की लत और असुरक्षित यौन संबंध

एएम नाथ : शिमला।  एचआईवी/एड्स के मामले राज्य में अब तक इनकी संख्या 5897 पहुंच गई है। अधिकांश मामले कांगड़ा, हमीरपुर, मंडी और ऊना से सामने आए हैं। एड्स कंट्रोल सोसायटी का दावा है...
Translate »
error: Content is protected !!