मोहाली में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश नाकाम : तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

मोहाली । बलौंगी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर थाना बलौंगी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित कुलजीत सिंह, सतपाल सिंह और बलजीत सिंह पर पंचायती जमीन पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप है।

बीडीपीओ मोहाली की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) और 324(4), पंजाब विलेज कामन लैंड रेगुलेशन एक्ट 1961 की धारा 13(ए) तथा पंजाब प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी एक्ट 2014 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना बलौंगी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बीडीपीओ मोहाली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त तीनों आरोपित पंचायती जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे और कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही बीडीपीओ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया और आरोपितों को चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत और जांच के आधार पर हमने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपित पंचायती संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे, जो कानूनन अपराध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में मनाई श्री कृष्ण जन्म अष्टमी

गढ़शंकर : एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में आज श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मनाई गई, जिसमें किंडरगार्टन से लेकर बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बाल गोपाल बने किंडरगार्टन के विद्यार्थियों ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 किलो 787 ग्राम चरस के साथ मझाट पंचायत का उपप्रधान ग्रिफ्तार

बिलासपुर :  एएनटीएफ की टीम ने बिलासुपर में कुल्लू जिले के एक व्यक्ति को पौने छह किलो चरस के साथ पकड़ा है। आरोपी कुल्लू की लगघाटी की मझाट पंचायत का उपप्रधान है। चरस की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जाम – हिमाचल की वादियां में , मंडी से मनाली तक हर रोज ट्रैफिक का कहर, टूट पड़ा पर्यटकों का सैलाब

मनाली : गर्मियों की छुट्टियों में जहां एक ओर हिमाचल प्रदेश की वादियों की ओर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है, वहीं दूसरी ओर यह भारी भीड़ अब सिरदर्द बनती जा रही है। मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!