मोहाली में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की साजिश नाकाम : तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

by

मोहाली । बलौंगी क्षेत्र में पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश को लेकर थाना बलौंगी पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपित कुलजीत सिंह, सतपाल सिंह और बलजीत सिंह पर पंचायती जमीन पर निर्माण कर कब्जा करने का आरोप है।

बीडीपीओ मोहाली की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 329(3) और 324(4), पंजाब विलेज कामन लैंड रेगुलेशन एक्ट 1961 की धारा 13(ए) तथा पंजाब प्रिवेंशन आफ डैमेज टू पब्लिक एंड प्राइवेट प्रापर्टी एक्ट 2014 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना बलौंगी प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि बीडीपीओ मोहाली ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उक्त तीनों आरोपित पंचायती जमीन पर निर्माण कार्य कर रहे थे और कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। सूचना मिलते ही बीडीपीओ ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को सूचित किया।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोक दिया और आरोपितों को चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि शिकायत और जांच के आधार पर हमने तुरंत प्राथमिकी दर्ज की। आरोपित पंचायती संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे, जो कानूनन अपराध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

संजौली मस्जिद का अवैध हिस्सा गिराने का काम शुरू : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दी यह प्रतिक्रिया

संजौली मस्जिद समिति ने नगर निगम शिमला के न्यायालय के आदेश के बाद बड़ा कदम उठाया है। समिति ने मस्जिद में बनें ‘अवैध’ हिस्से को गिराने की प्रक्रिया शुरू कर दी हैं। अध्यक्ष लकी...
article-image
पंजाब

नामांकन के पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र किए दाखिल

होशियारपुर, 22 जून: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी निकास कुमार ने बताया कि नगर निगम होशियारपुर के आम चुनाव-2026 के नामांकन के पहले दिन 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।...
article-image
पंजाब

खूनी हमला : शिवसेना नेता इंद्रजीत करवल के बेटे जिम्मी पर जानलेवा वार; शहर में मचा हड़कंप

कपूरथला। कपूरथला में पड़ते फगवाड़ा में शिव सेना नेता के बेटे पर हमला हुआ है। मिली ज़ानकारी के अनुसार यह हमला शिव सेना नेता इंद्रजीत करवल के बेटे युवा शिव सेना नेता जिम्मी करवल...
article-image
पंजाब

नशे के ख़िलाफ़ जंग: पंजाब की जनता के सहयोग से बदलाव की नई लहर” : ADGP एम.एफ. फारूकी

जालंधर/दलजीत अजनोहा : PAP कॉम्प्लेक्स जालंधर में एडीजीपी एम.एफ. फारूकी ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से बातचीत के दौरान कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किया गया “नशे के खिलाफ़ युद्ध” अब केवल एक...
Translate »
error: Content is protected !!