मोहाली में युवती को तलवार से काटा : सिविल अस्पताल मोहाली में उसे किया मृत घोषित , हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

by

मोहाली : मोहाली में सुबह फेज पांच में गुरुद्वारा के सामने एक युवती पर तलवारों से हमला कर दिया गया। युवती दो सहेलियों के साथ अपने काम पर जा रही थी, तभी एक नकाबपोश ने उस पर हमला कर दिया। युवती की अस्पताल में मौत हो गई।   मोहाली के फेज पांच में शनिवार सुबह आफिस जा रही एक युवती को तलवार से काटकर मार दिया गया। मृतका की पहचान फेज-5 के एक कॉल सेंटर में काम करने वाली बलजिंदर कौर के तौर पर हुई है।

बलजिंदर कौर पर हमला सुबह साढ़े नौ बजे उस वक्त किया गया जब वह अपनी सहेलियों के साथ आफिस जा रही थी। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया है। आरोपी की पहचान समराला के रहने वाले सुखचैन सिंह के तौर पर हुई है। सुखचैन समराला में ही पेट्रोल पंप पर काम करता था।
नौ साल से मोहाली में कर रही थी काम :   जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब के गांव फतेहपुर जट्टां की बलजिंदर कौर नौ साल से मोहाली में काम कर रही थी। वह डेली अप डाउन करती थी। शनिवार को उसके पिता ने ही उसे बस में बैठाया था। मृतका के भाई के अनुसार, उन्हें सुबह करीब साढ़े नौ बजे कंपनी के मैनेजर ने फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने प्रेम प्रसंग से जोड़ा मामला :   पुलिस के अनुसार, बलजिंदर और सुखचैन एक दूसरे को कुछ समय से जानते थे। कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। हालांकि मृतका के भाई का कहना है कि बलजिंदर ने कभी उन्हें किसी लड़के के बारे में नहीं बताया।

लगातार तलवार के किए वार :  बलजिंदर सुबह जैसे ही बस से उतर कर जा रही थी तो अचानक सामने एक युवक तलवार के साथ आया और उस पर हमला कर दिया। जिस समय बलजिंदर कौर के साथ यह हादसा हुआ उस समय उसके साथ उसकी दो अन्य सहेलियां थीं। बलजिंदर आरोपी से बचने का प्रयास करती रही लेकिन आरोपी ने उस पर लगातार कई वार किए। घटना के बाद तुरंत बलजिंदर कौर को सिविल अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पंजाब राज्य महिला कमिशन की चेयरपर्सन भी अस्पताल पहुंचीं हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चब्बेवाल विधानसभा उपचुनाव- वोटर कार्ड के अलावा 12 अन्य दस्तावेज दिखाकर भी किया जा सकता है मतदान: रिटर्निग अधिकारी

होशियारपुर, 16 नवंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- रिटर्निंग अधिकारी 044 चब्बेवाल राहुल चाबा ने विधानसभा के समूह योग्य वोटरों को अपील करते हुए कहा कि 20 नवंबर (बुधवार) को चब्बेवाल विधानसभा के उप चुनाव में...
article-image
पंजाब , हरियाणा

भड़के पिता…अमृतपाल पर UAPA लगने पर, बोले- मेरे बेटे की छवि खराब करने की कोशिश

अमृतसर। असम के जेल में बंद गुरप्रीत सिंह हत्याकांड में नामजद डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार ने अपनी कुर्सी को बचाने के लिए...
article-image
पंजाब

बच्चों को गुरसिख धर्म से जोड़ने के लिए हम महत्वपूर्ण कदम उठाएंगे : जत्थेदार मनोहर सिंह डरोली कलां

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : सिख धर्म में पगड़ी पहनना बहुत जरूरी है। खालसा पंथ की स्थापना करते समय श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने हर सिख को पगड़ी पहनने को कहा था। यह शब्द गुरु...
article-image
पंजाब

Massive Flag March to Be

Punjab Government Must Immediately Complete the Incomplete Notification Dated November 18, 2022 – Jasvir Bodal HOSHIARPUR/Daljeet Ajnoha/June 8 A meeting of the Old Pension Restoration Struggle Committee, Dasuya Block, was held under the leadership...
Translate »
error: Content is protected !!