मोहाली में हड़कंप ….16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

by

मोहाली :  सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शहर के 16 प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने तुरंत स्कूलों को खाली कराया और गहन तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए मामले को मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाने को सौंप दिया गया है। तकनीकी टीमें अब आईपी एड्रेस और ईमेल के ओरिजिन की जांच कर रही हैं।

मोहाली में 16 निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

अधिकारियों ने बताया कि गहन जांच के बाद किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई। विद्यालय के अधिकारियों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर छुट्टी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि स्कूल आ रहे छात्रों को वापस घर भेज दिया गया।

मानव मंगल स्कूल, शिवालिक पब्लिक स्कूल और लर्निंग पाथ्स स्कूल उन विद्यालयों में शामिल हैं जिन्हें बम की धमकी वाले ईमेल प्राप्त हुए। पुलिस ने बताया कि विद्यालय के अधिकारियों ने सुबह साढ़े सात बजे से आठ बजे के बीच ईमेल प्राप्त होने की सूचना दी थी जिसके बाद उन्होंने कार्रवाई शुरू की।

अधिकारियों ने बताया कि विद्यालयों द्वारा अलर्ट जारी करने के बाद पुलिस ने शिक्षण संस्थानों की गहनता से जांच की। उन्होंने बताया कि जिन विद्यालयों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं, उनमें सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरमनदीप सिंह हंस ने पत्रकारों से कहा, ”पुलिस अधीक्षकों, पुलिस उपाधीक्षकों और अन्य अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीम को निरीक्षण टीम और बम निरोधक दस्तों के साथ विद्यालयों में भेजा गया।

 

उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे और सभी 16 विद्यालयों को खाली करा लिया गया। हंस ने कहा कि फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और चंडीगढ़ मुख्यालय के आस पास के जिलों से अतिरिक्त बल और विशेष टीम के सहयोग से लगभग ढाई घंटे के भीतर सभी विद्यालयों की जांच पूरी कर ली गई। उन्होंने कहा, ”किसी भी स्थान पर कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।”

तलाशी अभियान की निगरानी एसपी (पुलिस अधीक्षक) सिटी दिलप्रीत सिंह, एसपी नवनीत सिंह महल, मोहित अग्रवाल, सुखनाज सिंह, रमनदीप सिंह और तलविंदर सिंह गिल; डीएसपी (पुलिस उपाधीक्षक) सिटी-1 पृथ्वी सिंह चहल, डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल और सभी थाना प्रभारियों ने की।

जिन विद्यालयों में तलाशी ली गई, उनमें एमिटी स्कूल, दून स्कूल, लर्निंग पाथ्स, गुरुकुल स्कूल, विवेक हाई स्कूल, पैरागॉन स्कूल, वाईपीएस स्कूल, लॉरेंस स्कूल और जेम पब्लिक स्कूल शामिल थे। हंस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा रही है तथा धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने और जांच करने के लिए मामला मोहाली के फेज-7 स्थित साइबर पुलिस थाना को सौंप दिया गया है।

मोहाली के विद्यालयों में बम की धमकी की यह घटना चंडीगढ़, अमृतसर, जालंधर, पटियाला और हरियाणा में हुई ऐसी ही घटनाओं के ठीक बाद सामने आई है, जहां विद्यालयों को मिली इस तरह की धमकियां अफवाह साबित हुई थीं।

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के पिता को क्लिनिक में मारी गोली, हालत गंभीर

पंजाब के मोगा जिले में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. मशहूर पंजाबी एक्ट्रेस तानिया के सौतेले पिता, डॉ. अनिल जीत सिंह कंबोज, पर उनके क्लिनिक में दो...
article-image
पंजाब

पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस मौके तिरंगा फहराया

गढ़शंकर : 72वें गणतंत्र दिवस मौके पूर्व सैनिकों की संस्था दी एक्स सर्विसमैन वैल्फेयर सोसायटी गढ़शंकर द्वारा एक समागम आयोजित किया गया। इस  समगाम में मुख्यातिथि के रूप में सोसायटी के चेयरमैन कैप. आर.एस....
article-image
पंजाब

27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर,सीनियर ( लड़के लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप में 19 जिलों के वुशू खिलाड़ियों ने लिया भाग – राजीव वालिया

कपूरथला/दलजीत अजनोहा :  27 वीं राज्य स्तरीय जूनियर, सीनियर (लड़के- लड़कियां) वुशू चैंपियनशिप का आयोजन 30,31मई 1 जून 2025 को श्री सनातन धर्म सभा कपूरथला में जिला वुशू ऐसोसिएशन आफ कपूरथला की अगुवाई में...
Translate »
error: Content is protected !!