युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे, पंजाब पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को किया गिरफ्तार: डीजीपी

by

चंडीगढ़, 19 जुलाई  । पंजाब में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान के 500 दिन पूरे होने पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि इस अवधि में पुलिस ने 629 बड़े ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए और संगठित तस्करी नेटवर्क को भी ध्वस्त किया गया।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि 1 मार्च 2025 को शुरू हुए इस अभियान के तहत अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत 52,432 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 68,850 से अधिक ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 629 ऐसे बड़े तस्कर शामिल हैं, जिनके पास से दो-दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन बरामद हुई। जब्त हेरोइन की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ रुपये है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ-साथ सरकार ने नशे के आदी लोगों के पुनर्वास पर भी विशेष ध्यान दिया है। एनडीपीएस अधिनियम की धारा 64-ए के तहत 10,917 लोगों को अभियोजन से छूट देकर इलाज और पुनर्वास का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के प्रमुख नीलाभ किशोर ने बताया कि अभियान के दौरान ड्रग तस्करों की 319 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त या कुर्क की गई हैं। वहीं, मादक पदार्थों के कारोबार से अर्जित धन से सरकारी जमीन पर बनाए गए अवैध निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि अभियान की एक बड़ी सफलता ‘सेफ पंजाब एंटी-ड्रग हेल्पलाइन (97791-00200)’ रही है। इस हेल्पलाइन पर अब तक 46,342 गुमनाम सूचनाएं प्राप्त हुई हैं, जिनके आधार पर 22,960 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों के अनुसार, इससे पंजाब पुलिस के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ा है और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूती मिली है।

डीजीपी यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने केवल गिरफ्तारी पर ही नहीं, बल्कि प्रभावी जांच और दोषसिद्धि सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने बताया कि एनडीपीएस मामलों में 89 प्रतिशत दोषसिद्धि दर के साथ पंजाब देश में सबसे आगे है। इसका श्रेय बेहतर जांच, मजबूत साक्ष्य संग्रह और अभियोजन एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय को जाता है।

पुलिस के अनुसार, नशे के खिलाफ इस अभियान में 24,000 से अधिक ग्राम रक्षा समितियां, जिनमें 1.25 लाख से अधिक सदस्य शामिल हैं, गांव स्तर पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने और खुफिया जानकारी जुटाने में सहयोग कर रही हैं। इसके अलावा राज्यभर में शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सामुदायिक नेताओं के सहयोग से जागरूकता अभियान, खेल प्रतियोगिताएं, युवा संवाद कार्यक्रम और जनसभाएं आयोजित कर नशामुक्त समाज बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मेरा निर्वाचन क्षेत्र, मेरा परिवार” अभियान के तहत भुंबली में हुई बड़ी बैठक, मिशन 2027 की रणनीति पर चर्चा

कश्मीर सिंह वाहला ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, मिशन 2027 को लेकर बनाई रूपरेखा गुरदासपुर के भुंबली गांव में AAP की बैठक, संगठन मजबूती और जनसंपर्क पर जोर एएम नाथ। गुरदासपुर, 27 जून।  आम...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से भाजपा के एक शिष्टमंडल ने मिलकर जेजों दोआबा तक ट्रेन जल्दी चलवाने की मांग की

गढ़शंकर :  पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से  भाजपा के एक शिष्टमंडल ने मिलकर जेजों दोआबा तक ट्रेन जल्दी चलवाने की मांग की और साथ ही इस रेलवे लिंक को होशियारपुर से जुड़वाने का...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय कर्मचारियों को दीवाली से पहले बड़ा तोहफा : केंद्र सरकार ने 3 प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता

नई दिल्ली : दिवाली और दशहरा के त्योहारों से ठीक पहले, केंद्र सरकार ने अपने लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एक बड़ी सौगात दी है. बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में सरकार ने...
article-image
पंजाब

मेरे बेटे की मौत स्टेम सेल डोनर नहीं मिलने के कारण हुई : फाउंडेशन का गठन किया ताकि स्टेम सेल डोनर की कमी के कारण किसी की मौत न हो -सिम्मी सिंह

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अर्जुन वीर फाउंडेशन द्वारा कॉलेज के जीवन विज्ञान विभाग के सहयोग से ‘स्टेम सेल रजिस्ट्री’ पर एक जागरूकता लेक्चरर का आयोजन किया गया। इस मौके...
Translate »
error: Content is protected !!