युवक की निर्मम हत्या : गुस्साई भीड़ ने फूंक डाले आरोपियों के दो मकान, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

by

चम्बा : सलूणी की ग्राम पंचायत भांदल में युवक मनोहर की निर्मम हत्या के आरोपी परिवार के सभी सदस्यों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हजारों लोग सडक़ पर उतर आए। दोपहर बाद गुस्साई भीड़ ने किहार से पैदल संघणी का रूख किया। करीब दस किलोमीटर का पैदल फासला तय करके संघणी पहुंची गुस्साई भीड़ ने आरोपियों के दो मकानों को आग लगा दी।
इलाके में मौके की नाजुकता को भांपते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। गौर हो कि बीते सप्ताह हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के सलूणी उपमंडल के तहत आती भांदल पंचायत में एक युवक का क्षत-विक्षत शव बोरी में डालकर नाले में फेंका हुआ मिला था। हत्या के बाद शरीर के 7-8 टुकड़े किए गए। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

25 दिसम्बर को होगी धर्मशाला मैराथन, देश-विदेश के धावक लेंगे भाग : जफर इकबाल

एएम नाथ। धर्मशाला : नगर निगम धर्मशाला एवं जिला प्रशासन धर्मशाला द्वारा बिगफुट एडवेंचर इंडिया के सहयोग से धर्मशाला मैराथन-2025 का आयोजन 25 दिसंबर को भव्य रूप से किया जा रहा है, जिसमें देश-विदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पानी की सप्लाई प्रभावित इसलिए बिना उबाले न पिए : जयराम ठाकुर

शिल्लीबागी, थनूटा और केल्टी पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, बांटी राहत सामग्री आपदा प्रभावितों के लिए दिल खोलकर दान कर रहे लोगों और संस्थाओं का जताया आभार एएम नाथ। मण्डी : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर आज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली गुल होने पर भड़के भाजपा नेता जय सिंह …..कहा, बोर्ड जांच कर फील्ड स्टाफ पर करे कार्रवाई

लिल्ह में बिजली कटौती पर भाजपा ने उठाए सवाल, बिजली बोर्ड ने तकनीकी खराबी को बताया कारण भाजपा नेता जय सिंह ने बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता से मिलकर उठाया मामला एएम नाथ। चंबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल !…. वाहन बीमा के नियमों में हो सकते हैं बड़े बदलाव, ट्रैफिक चालान पर बढ़ेगा प्रीमियम

कार के लिए 4 साल और बाइक के लिए 6 साल की बीमा पॉलिसी लाने का प्रस्ताव, पेट्रोल पंपों पर ANPR कैमरों से होगी वाहनों के इंश्योरेंस की जांच नई दिल्ली। अगर आपके पास...
Translate »
error: Content is protected !!